भोपाल-रीवा का हवाई कनेक्शन जुड़ा, पहली फ्लाइट से रवाना हुए 11 यात्री, कल रीवा से आए थे 12 पैसेंजर

Updated on 26-11-2024 02:05 PM
 भोपाल। निजी क्षेत्र की छोटी एयरलाइंस कंपनी फ्लाय बिग ने आखिरकार भोपाल-रीवा-भोपाल उड़ान शुरू कर दी है। रीवा में एयरपोर्ट का शुभारंभ होने के बाद पहली बार भोपाल से रीवा का हवाई कनेक्शन जुड़ा है। सोमवार देर शाम पहली उड़ान रीवा से भोपाल पहुंची।राजा भोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वाटर सैल्यूट के साथ इसका स्वागत किया। इस फ्लाइट से 12 यात्री रीवा से भोपाल पहुंचे थे। वहीं कंपनी की भोपाल से रीवा के लिए पहली उड़ान मंगलवार को सुबह 9:30 बजे रवाना हुई। इस उड़ान में 11 यात्री सवार थे।
राजा भोज एयरपोर्ट पर उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस फ्लाइट को रवाना किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी, आलोक त्रिपाठी एवं सिद्धार्थ यादव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

छोटे विमान के साथ शुरुआत

गौरतलब है कि एयरलाइन कंपनी फ्लायबिग भोपाल से रीवा के बीच 19 सीटों वाला छोटा विमान संचालित कर रही है। फिलहाल लोड एडजस्टमेंट सहित तकनीकी कारणों से उसे पूरी यात्री क्षमता के साथ नहीं चलाया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में क्रू-मेंबर्स व यात्रियों की पूरी संख्या के साथ इसे चलाया जाएगा।
इस फ्लाइट के जरिए यात्री रीवा से होकर खजुराहो, चित्रकूट एवं लखनऊ भी जा सकेंगे। इस फ्लाइट में कुछ सीटों का किराया 999 रुपये एवं शेष सीटों का किराया दो हजार 999 रुपये लिया जा रहा है। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी।

यह है उड़ान का शेड्यूल

उड़ान संख्या एस-9515 प्रति सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं उड़ान संख्या एस-9514 प्रति मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को भोपाल से सुबह आठ बजे प्रस्थान कर सुबह 10.05 बजे रीवा पहुंचेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.