श्रीलंका को लगा बड़ा झटका स्टार तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से हुआ बाहर

Updated on 16-10-2022 06:22 PM

टी20 वर्ल्ड कप का आठवां एडिशन 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका का सामना नामीबिया (Sri Lanka vs Namibia) से हो रहा है। श्रीलंकाई टीम के लिए दिन की शुरुआत सही नहीं रही। टीम के स्टार तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका (Dilshan Madhushanka) चोट के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट टूर्नामेंट से पहले ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। मधुशंका की जगह अब बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है। 

आईसीसी ने कहा, ''आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका की जगह बिनुरा फर्नांडो को श्रीलंकाई टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है।''  मधुशंका की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। श्रीलंका में उनकी जगह बिनुरा फर्नांडो का चयन किया था जिन्होंने अभी तक नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं। फर्नांडो श्रीलंका से यात्रा करके ऑस्ट्रेलिया में टीम से जुड़ेंगे।  

मधुशंका शनिवार (15 अक्टूबर) को टीम के अभ्यास सेशन में शामिल नहीं हुए थे और उन्हें एमआरआई स्कैन कराने के लिए भेजा गया था, जिसमें चोट लगने की बात सामने आई थी। उम्मीद की जा रही है कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) जल्द ही उनके स्थान पर किसी और खिलाड़ी के नाम का ऐलान करेगा। मधुशंका का टूर्नामेंट से बाहर हाेना श्रीलंका के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने एशिया कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्होंने टीम की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.