एमपी में जातियों को जोड़ने सामाजिक सम्मेलन करेगी बसपा:सुपर-30 फॉर्मूले पर मजबूत वोट बैंक वाली विधानसभाओं पर रहेगा फोकस

Updated on 09-12-2024 12:28 PM

मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कोशिशों में जुट गई है। अब बसपा प्रदेश भर में अलग-अलग जातियों को जोड़ने के लिए सामाजिक सम्मेलन कराएगी।

बीएसपी ने तय किया है कि पार्टी में जिस समाज के जो पदाधिकारी हैं। पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और हारे हुए प्रत्याशी अपनी-अपनी समाज के सामाजिक सम्मेलन कराएंगे। हालांकि ये सम्मेलन समाजों में जन्मे महापुरुषों संतों के नाम पर कराए जाएंगे।

रानी दुर्गावती, टंट्या मामा, देवी अहिल्या बाई होल्कर, संत गाडगे जी महाराज, नामदेव जी महाराज, संत रविदास, ज्योतिबा फुले जैसे महापुरुषों के नाम पर यह आयोजन होंगे।

सुपर-30 की थीम पर विधानसभाओं में होगी बैठकें

बसपा अब उन सीटों पर फोकस कर रही है जहां उसका वोट बैंक निर्णायक रहा है। सुपर-30 के फाॅर्मूला पर बीएसपी जनवरी से मजबूत जनाधार वाली 30 विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करेगी।

इन 30 विधानसभाओं में बूथ वार कमेटियों के गठन के साथ ही कमजोर बूथों पर वोट बैंक बढ़ाने के लिए प्रदेश, सेक्टर, जोन के इंचार्ज बैठकें करेंगे। करीब 3 महीने बाद अगले फेज में सुपर-30 के तहत 30 अन्य विधानसभाओं में काम शुरू किया जाएगा।

मायावती के जन्मदिन पर केक और डीजे पर प्रतिबंध बीएसपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बताया प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ है कि 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का जन्म दिवस सभी जिलों में मनाया जाएगा। बहन जी की ओर से निर्देश मिले हैं कि कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे लोगों को परेशानी हो।

बहन जी ने निर्देश दिए हैं कि आमतौर पर कार्यकर्ता केक काटते थे इस बार केक नहीं काटे जाएंगे, न ही डीजे बजाए जाएंगे। किसी भी तरह का हुड़दंग करने के बजाय सादगी पूर्ण तरीके से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बहन जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। यूपी में बसपा की सरकार के वक्त चलाई गई योजनाओं खासकर बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय की नीति पर किए गए कामों को समाज में पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां

बसपा सांसद रामजी गौतम ने कहा- पार्टी की बैठक में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं जिसके तहत वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। बसपा में विभिन्न जाति-समाजों के जो पदाधिकारी हैं उन सभी को जातीय-सामाजिक सम्मेलन कराने की जिम्मेदारियां दी गईं हैं। पूरे स्टेट को तीन सेक्टर और कई जोन में विभाजित किया गया है ताकि हम कामों को गतिशीलता दे सकें। सेक्टर और जोन में पार्टी के वरिष्ठ लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.