धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Updated on 11-11-2023 02:00 PM

रायपुर। खरीदारी के महामुहूर्त धनतेरस के दिन रायपुर सहित प्रदेशभर के बाजार गुलजार रहे और उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। जबर्दस्त कारोबार का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि दोपहर दो बजे के समय भी सदर बाजार, पंडरी, मालवीय रोड सहित कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। इस वर्ष विशेषकर आटोमोबाइल की रफ्तार ज्यादा रही और एक ही दिन में प्रदेशभर में 26 हजार से ज्यादा दोपहिया और चार हजार से ज्यादा कारों की बिक्री हुई। कार-बाइक के बाद सराफा की चमक भी जबर्दस्त रही और दोपहर बाद से ही सदर बाजार के सराफा संस्थानों के साथ ही पंडरी स्थित सराफा संस्थानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। प्रदेशभर में धनतेरस के दिन सभी सेक्टरों को मिलाकर लगभग 1,318 करोड़ का कारोबार हुआ।

सराफा में सिक्कों से ज्यादा आभूषणों की बिक्री

सराफा बाजार भी धनतेरस में चमक उठा और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस वर्ष सराफा संस्थानों में सोने के सिक्कों की तुलना में मंगलसूत्र, चैन, नेकलेस, कंगन, टाप्स सहित अन्य आभूषणों की बिक्री ज्यादा हुई। संस्थानों में उपभोक्ताओं को बनवाई में छूट का आफर दिया गया। विशेषकर डायमंड के गहनों में ज्यादा छूट दी गई। त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से पारंपरिक गहनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों की रेंज सराफा संस्थानों में उपलब्ध हैं।

कपड़ों की हुई जमकर बिक्री

इस वर्ष त्योहारी सीजन के साथ ही चुनावी सीजन भी चल रहा है। लोग त्योहारी व शादी सीजन के हिसाब से उपहार देने के उद्देश्य से भी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 फीसद ज्यादा कारोबार हुआ है।

टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन के नए माडलों में मिला आफर

इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों द्वारा भी उपभोक्ताओं को आकर्षक आफर दिए गए। इसके अंतर्गत टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन सहित अन्य उत्पादों पर आकर्षक छूट व उपहार भी दे रहे। साथ ही फाइनेंस कंपनियों द्वारा भी कैशबैक आफर दिया गया।

आंकड़ों पर एक नजर (करोड़ में)

सेक्टर प्रदेश में कारोबार रायपुर में कारोबार

सराफा    140                          75

आटोमोबाइल 230                           120

कपड़ा  350                                   150

इलेक्ट्रानिक्स 70                              30

प्रापर्टी 350                                     150

मोबाइल  150                                    70

अनाज व बर्तन 20                            6

ड्रायफ्रूट्स व गिफ्ट 8                           3



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.