केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना:ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर में फिट बस-ट्रक ही चल पाएंगे

Updated on 11-09-2022 05:01 PM

मप्र की सड़कों पर अप्रैल 2023 से वही बस और ट्रक चल पाएंगे जो ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर के परीक्षण में फिट पाए जाएंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार से पूरे देश में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर की योजना लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि प्रदेश में छिंदवाड़ा को छोड़कर कोई ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर नहीं है और इस सेंटर की स्थिति काफी खराब है।

अधिसूचना के अनुसार जून 2024 से मिनी बस, मिनी ट्रक व टैक्सी भी ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर से फिट होने के बाद ही सड़क पर दौड़ पाएंगे। देश में भारी वाहनों(बस-ट्रक) की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र ने इनकी फिटनेस परीक्षण की प्रक्रिया को सख्त कर दिया है। इन वाहनों का फिटनेस परीक्षण ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटरों पर ही होगा। परिवहन विभाग की मंजूरी के बाद यह सेंटर निजी एजेंसियों द्वारा भी शुरू किए जा सकते हैं। केंद्र सरकार ने ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर की योजना लागू करने के लिए सितंबर 2021 में नियम लागू किए थे।

सेंटर नहीं बने तो दूसरे प्रदेशों में करानी होगी फिटनेस

प्रदेश में ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर बनाने के दिशा में शासन व विभाग ने अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। अप्रैल से पहले प्रदेश में यदि पर्याप्त ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटरों को संचालन शुरू नहीं हुआ तो या तो भारी वाहनों का संचालन बंद जाएगा या इन वाहनों को परीक्षण के लिए दूसरे प्रदेशों में भेजना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विदिशा पुलिस द्वारा संचालित “सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत” एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल के…
 08 May 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे…
 08 May 2026
आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वित रूप से प्रयास करें, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करें। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। सागर…
 08 May 2026
अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक जनसम्पर्क के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो ने…
 08 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला जिले के विधानसभा निवास के ग्राम जेवरा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर…
 08 May 2026
भोपाल। राजधानी में नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी 25 वर्षीय सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है, जो भोपाल में…
 08 May 2026
भोपाल। ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026’ का पहला जत्था गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा में प्रदेश के 1100 श्रद्धालु शामिल हुए,…
 08 May 2026
भोपाल। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन तेजी से जारी है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 100 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 19 लाख चार…
 08 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के आचरण नियम नए सिरे से निर्धारित कर रही है। इसमें यह प्रविधान किया जा रहा है कि कोई भी अधिकारी अपने मूल…
Advt.