चावल आटे का छत्तीसगढ़ी फरा है देसी मोमोज

Updated on 18-11-2023 02:36 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बाहुल राज्य है। यहां की संस्कृति व पारंपरिक इतिहास सबसे अनूठा है। राज्य की प्रकृति, रीति-रिवाज और खान-पान बेहद लोकप्रिय है। सर्दी के सीजन में यहां चावल आटे से बना फरा का स्वाद चखने पर्यटक खींचे चले आते हैं। इस प्रसिद्ध देसी मोमोज को सबसे हेल्दी नास्ता माना जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के फूड प्रोसेसिंग और होटल मैनेजमेंट के स्टूटेंट छत्तीसगढ़ी व्यंजन और पकवानों का स्वाद देश-विदेश तक पहुंचाने लगातार प्रयास भी कर रहे हैं। यहां के स्टूडेंट हर साल सर्दी के सीजन में बकायदा स्टाल लगाकर लोगों को इसका स्वाद चखाते हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध चावल आटे से बना फरा है। एक ओर जहां यहां की आबोहवा सभी को आकर्षित करती है तो वहीं फरा का स्वाद लोगों को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है। यह एक ऐसा डिश है जिसे राज्य के लोग बड़े चाव से खाते हैं।

राज्य निर्माण के बाद अब यह व्यंजन बड़े होटलों और रेस्टोरेंट सहित शादी-पार्टी व मांगलिक कार्यों में खूब परोसा जाता है। मेहमानों के लिए देसी मोमोज से कम नहीं है। चावल का फरा बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इन्हें भाप से पकाया जाता है। ऐसे में फरे सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ होटलों में तेल से बने फरा भी परोसा जाता है। बच्चों को भी यह काफी पसंद आता है। स्कूल का टिफिन हो या लंच बाक्स। सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद साबित हुआ है।

प्रमुख सामग्री का उपयोग

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के फूड प्रोसेसिंग विभाग के प्राध्यापक डा.सौमित्र तिवारी का कहना है कि इसे बनाना बेहद आसान है। इंटरनेट मीडिया पर भी इसकी काफी सारी रेसिपी आसानी से मिल जाती है। बशर्तें इसकी सामग्री का खास ध्यान देना पड़ता है। प्रमुख सामग्री में चावल का आटा, थोड़ा सा घी, सूखी लाल मिर्च, छोटा चम्मच तिल, जीरा, कड़ी पत्ता, नमक स्वादानुसार, भाप के लिए पानी और तेल (फ्राई करने के लिए) जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.