इंडियाज गाट टैलेंट में डंका बजाने वाले छत्‍तीसगढ़ के मलखंभ खिलाड़ी अब जाएंगे अमेरिका

Updated on 09-11-2023 12:57 PM

रायपुर।  हम सभी ने इंडियाज गाट टैलेंट जीतने के लिए काफी मेहनत की थी। सभी के सामूहिक प्रयास और प्रदेशवासियों के आशीर्वाद, दुआ से आखिरकार हम खिताब जीतने में कामयाब रहे। जैसे ही हमारे जीतने की घोषणा हुई, सभी खुशी से उछल पड़े। हमारी आंखों में आंसू आ गए। इस कामयाबी को जीवनभर नहीं भूलेंगे। अब हमारी कोशिश है कि अमेरिका में होने वाले गाट टैलेंट शो में भाग लेकर अपने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सकें।

यह कहना है इंडियाज गाट टैलेंट प्रतियोगिता जीतने के पश्चात मुंबई से राजधानी लौटे नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के मलखंभ खिलाड़ियों का। प्रेस क्लब में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मलखंभ टीम के प्रशिक्षक मनोज ने बताया कि यह जीत हमने प्रदेशवासियों को समर्पित की है। प्रदेशवासियों ने हमारा हौसला बढ़ाया। इससे हम सभी बेहतर परफार्म कर सके। शुरू-शुरू में हमें डर, हिचक, संकोच हो रहा था। पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। जब निर्णायकों ने और देशवासियों ने हमारे परफार्म की प्रशंसा की तब हमारा हौसला बढ़ा। शुरुआत में केवल 14 लड़कों की टीम मुंबई पहुंची थी। जब टीवी पर हमारा हुनर देखकर देशभर के लोगों ने सपोर्ट किया तब हमें गर्व का अहसास हुआ। मन में बस एक ही इच्छा थी कि अपने गांव, प्रदेश का नाम देशभर में रोशन कर सकें।

शो के दौरान निर्णायकों से सराहना मिली

मलखंभ टीम के सदस्य सुरेश और अजमत ने बताया कि शो में उनकी प्रतिभा की निर्णायकों ने खूब सराहना की। पहली बार बड़े हीरो-हीरोइन से मिलने का सौभाग्य मिला। हीरोइन शिल्पा शेट्टी, गायक बादशाह और अभिनेत्री किरण खेर के अलावा अनेक प्रसिद्ध हस्तियों से मिलकर हम सभी को अच्छा लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.