छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, आज कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

Updated on 30-11-2023 12:44 PM

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। बुधवार को जांजगीर सबसे ठंडा रहा और एडब्ल्यूएस जांजगीर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन दिनों शहर से लगे आउटर में और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। सुबह और रात के साथ ही दिन के वक्त भी ठंड थोड़ी बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रविवार तीन दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आ रही है। बढ़ती ठंड के कारण इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों पर अभी 20 फीसद की छूट दी जा रही है। मोतीबाग, पंडरी, टिकरापारा, आमापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगे है।

न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ने निम्न स्तर पर ठंडी हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादल भी छाए रह सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.