कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Updated on 11-12-2024 01:14 PM

गरियाबंद, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 77 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं, जैसे भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, वनअधिकार पट्टा एवं अन्य विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन को उनकी समस्या एवं शिकायतों का निराकरण हो सके। जनदर्शन में ग्राम कोपरा के तुलेश्वर ने अन्तरजातीय विवाह अनुदान हेतु , ग्राम पाण्डुका की मोंगरा बाई पटेल ने पी.एम. आवास दिलाने, ग्राम तर्रा की रुखमड़ी बंजारे ने आवास की राशि दिलाने, ग्राम मजरकट्टा के देवलाल ने  जाति प्रमाण पत्र, ग्राम हिराबतर के पिरीथ राम ने ट्रायसकल प्रदाय करने, ग्राम मैनपुर खुर्द के रुदेशवर  साहू ने बिजली बिल में सुधार करने व मीटर लगाने,ग्राम सड़कपरसूली की केशरी बाई यादव ने दूसरे के बैंक में पैसा जाने हेतु, ग्राम साजापाली के मोहन पटेल ने पट्टा प्रदाय करने, ग्राम बिजली के रविकुमार साहू ने जमीन की सीमांकन कराने, ग्राम मुरमुरा अशोक कुमार यादव ने मुरमुरा बीट में अग्निसुरक्षा रखने, ग्राम हरदी के दशरथ ने नेशनल पेन्सन सिस्टम सर्विसिज लिमिटेड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.