जलेश्वर धाम, माई की मंडवा, दुर्गाधारा और राजमेरगढ़ को विकसित करने कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए

Updated on 15-02-2023 06:42 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 फरवरी 2023

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए सोमवार को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत ठाढपथरा के माई की मंडवा, जलेश्वर और राजमेरगढ़ का दौरा किया। उन्होंने ठाढपथरा में पार्किंग और शौचालय निर्माण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने माई की मंडवा में जो कच्ची झोपड़ी में कैंटीन चला रहे नागरिक को जिला प्रशासन द्वारा निर्मित होने वाली कैंटीन में स्थान देने और परिसर में कुर्सी बैठक व्यवस्था सहित शौचालय निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रीमती महोबिया ने पुजारी श्री कुंवर सिंह से माई की गुफा के अखंड ज्योति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने दुर्गाधारा पहुंचकर वहां स्थित झरने का अवलोकन किया और इसके जीर्णोद्धार करने के लिए अधिकारियों को कहा।  
कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने जलेश्वर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके आजीविका के संबंध में चर्चा की। जलेश्वर के जमीन का सीमांकन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ठंड में बच्चों के स्वास्थ्य आदि को देखते हुए किसी भी निवासरत परिवार के आवास को नुकसान नही हो, इसका ध्यान रखते हुए शेड निर्माण, शौचालय और वाहनों के लिए पार्किंग बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने राजमेरगढ़ में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग बनाने, पहाड़ी से सुदूर मनोरम दृश्य देखने के लिए मंच तैयार करने, वन समितियों के सदस्यों को कैंटीन संचालन के लिए प्रशिक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर और कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों को पेड़ों को नहीं काटने और आगजनी आदि से वनों की सुरक्षा के लिए जानकारी देने के लिए कहा। कलेक्टर ने राजमेरगढ़ पिकनिक स्पॉट की दृष्टि से विकसित हो, इसके लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की ओर से कलेक्टर को जानकारी दी गई कि वर्तमान में कबीरधाम के बैगा कुटीर के तर्ज पर यहां भी बैगा कुटीर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी सप्ताह में स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने अधिकारियों को जिले के युवाओं को आरसीटी के तहत टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए कहा, ताकि भविष्य में युवाओं को गाइड के रूप में रोजगार मिल सके और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों-माई की मंडवा, जलेश्वर, राजमेरगढ़, कबीर चबूतरा आदि को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर.के.खुंटे, मुख्य कार्यपालन अधिकरी, गौरेला श्री संजय शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि माई की मंडवा में बहते जल धारा, मंडप और मांई की गुफा स्थित है। यह माता नर्मदा से जुड़ी स्थल है। जलेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का पौराणिक महत्व का शिवलिंग है। दुर्गाधारा में बहती झरना और दुर्गा माता का मंदिर है और राजमेरगढ़ कैम्प तथा पिकनिक के दृष्टि से जंगल के ऊपर बसा पहाड़ी गांव है, जिससे दूर तक नजारा देखा जा सकता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.