एसीआई में पहली बार दाईं तरफ से डाला गया कंडक्शन पेसिंग सिस्टम

Updated on 01-12-2023 02:26 PM

रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों ने रायपुर निवासी 75 वर्षीय मरीज के हृदय में दाहिनी ओर से कंडक्शन पेसिंग सिस्टम लगाकर असामान्य हृदय की धड़कन को सामान्य किया। एसीआई में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस प्रक्रिया में प्रकृति द्वारा प्रदत्त हृदय की आंतरिक तंतु (हिज के बंडल और पुरकिंजे के तंतु) में कंडक्शन पेसिंग सिस्टम का नया तार फिट कर हृदय के ऊपरी चैंबर से निचली चैंबर तक विद्युत तरंगों के प्रवाह को सुगम बनाते हुए हाई रिस्क मरीज के हृदय की धड़कन को सामान्य करने में सफलता प्राप्त की।

रायपुर निवासी 75 वर्षीय पुरूष मरीज को एक निजी अस्पताल में साल भर पहले पेसमेकर लगाया गया था जो हृदय की धड़कन को नियमित करने के लिए था परंतु तीन महीने बाद ही मरीज के सीने से मवाद निकलने लगा। निजी अस्पताल में पुनः चार बार भर्ती किया गया फिर भी मरीज को बार-बार इन्फेक्शन होता रहा। तत्पश्चात् मरीज एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में डॉ. स्मित श्रीवास्तव के पास पहुंचा जहां डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने मरीज को देखा। उनके पास मरीज के हार्ट की कमजोरी को देखते हुए दो विकल्प थे। पहला तीन तार वाले पेसमेकर का प्रत्यारोपण और दूसरा दो तार वाली उन्नत तकनीक वाले पेसमेकर (कंडक्शन पेसिंग सिस्टम) का प्रत्यारोपण। इस दौरान चुनौतियों को देखते हुए और दोबारा इन्फेक्शन न हो यह ध्यान में रखते हुए डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने मरीज को दो तार वाली पेसमेकर, कंडक्शन सिस्टम पेसिंग तकनीक के साथ,  दाईं तरफ से डालने का निर्णय लिया चूंकि बाईं  तरफ मवाद और पुराना पेसमेकर था। प्रदेश में  दाईं  तरफ से कंडक्शन सिस्टम पेसिंग का यह तीसरा केस है और इन्फेक्शन के साथ कंडक्शन सिस्टम पेसिंग का पहला केस है। पूरे देश में  दाईं तरफ से यह तकनीक बहुत कम चिकित्सकों ने किया है। इसके साथ ही डॉ. स्मित ने मरीज के बेहतरी के लिए एंटी बैक्टीरियल एनवेलप भी पेसमेकर के साथ लगाया। इसके साथ ही साथ  बाईं  तरफ से डाला गया पुराना पेसमेकर और तार भी निकाल दिया गया है।

 ऐसे लगाया कंडक्शन पेसिंग सिस्टम

डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, सबसे पहले हृदय में जहां पेसमेकर लगाया जाना है वहां तक पहुंचने वाले तारों (कैथेटर) को मेरे द्वारा सुधारा गया। चूंकि जैसा कि पहले बताया गया है  बाईं  (लेफ्ट) ओर से जाकर हृदय में पेसमेकर प्रत्यारोपित करने के लिए अंग्रेजी के सी-शेप में कैथेटर आता है लेकिन यहां पर  दाईं  (राइट) ओर से जाकर हृदय के दाहिने हिस्से में पेसमेकर प्रत्यारोपित करने के लिए कैथेटर को अंग्रेजी के जेड शेप में मोडिफाई किया गया। राइट एट्रियम (दायें आलिंद) में तार डाली गई तत्पश्चात् पेसमेकर को एंटी बैक्टीरियल एनवेलप में डालकर तारों से कनेक्ट किया गया। उसके बाद  बाईं तरफ लगे पेसमेकर और तारों को निकाल लिया गया। अब हृदय पहले की तरह प्राकृतिक रूप से सही तरीके से धड़केगा। इस प्रक्रिया में डॉ. स्मित श्रीवास्तव के साथ मेडिकल टीम में डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. अनमोल अग्रवाल, डॉ. बलविंदर सिंह, सीनियर टेक्नीशियन आई. पी. वर्मा, खेम सिंह मांडे, जितेन्द्र चेलकर, नर्सिंग स्टाफ आभा, मुक्ता और जॉन शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.