कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, दो भाजपाई गिरफ्तार

Updated on 14-11-2023 04:36 PM

कोरबा। पुराने शहर के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मणबन तालाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भाजपा के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार की शाम को दो युवकों ने भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उसके पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज की गई है।

युवक प्रमोद श्रीवास और आनंद श्रीवास प्रमोद शिकायत लेकर सोमवार की शाम को कोतवाली थाना पहुंचे थे। जिन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में समाज की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें हम लोगों ने लखन लाल देवांगन से सवाल जवाब किया था। तब भी समाज के कुछ पदाधिकारी और लखनलाल देवांगन ने हमें देख लेने की धमकी दी थी।

आज शाम को जब हम चुनाव प्रचार में निकले। तब कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग लक्ष्मणबन तालाब के पास हमें मिल गए। हमारे घर की महिलाएं भी थी। हम दोनों पर हमला कर दिया। गुंडे महिलाओं को भी गाली गुप्तार कर रहे थे।

खासतौर पर हम दोनों को ही टारगेट किया गया। हमारे सिर और हाथ पैर में चोट आई है।

यह जानलेवा हमले की तरह था। जिसे भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और उनके भाई नरेंद्र देवांगन ने हम पर कराया है। हमने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस मारपीट के बाद घायल युवकों का बयान दर्ज कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.