अग्रसेन महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस ‌

Updated on 25-11-2023 02:07 PM
रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें शासकीय जे. योगनान्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में विधि विभाग के प्राध्यापक डॉ भूपेन्द्र करवंदे मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारत का संविधान पूरे विश्व में अपनी समग्रता और विशिष्टता के कारण एक अलग स्थान रखता है।
इसमें हर एक नागरिक के समस्त अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसी वजह से भारत में लोकतंत्र  की जड़ें मजबूती से जमी हुई हैं। डॉ करवंदे ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का न केवल सबसे बड़ा और विस्तृत संविधान है, बल्कि यह सबसे विशिष्ट भी है. क्योंकि इसमें मूल अधिकार, संवैधानिक अधिकार, वैधानिक अधिकार और मानव अधिकारों को भी शामिल किया गया है. उन्होंने अलग-अलग उदाहरणों से विद्यार्थियों को संविधान की विभिन्न विशेषताओं से भी परिचित कराया।
कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के समस्त सदस्यों के सम्मिलित प्रयासों से इसमें अधिकारों के साथ ही कर्तव्य को समान महत्व दिया गया है।
ताकि देश का हर व्यक्ति एक जिम्मेदार नागरिक बन सके.  महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अमित अग्रवाल ने संविधान दिवस के इस कार्यक्रम को युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया।
आभार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि संविधान ही भारतीय शासन व्यवस्था की आत्मा है, और इसके माध्यम से हर एक नागरिक के लिए न्याय को सुनिश्चित किया गया है. कार्यक्रम का संयोजन पत्रकारिता संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ अदिति नामदेव गुप्ता ने किया तथा इसका संचालन पत्रकारिता संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विभाष कुमार झा ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा सभी संकायों के प्राध्यापकों ने पूरी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.