विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने निवास में उमड़ी भीड़

Updated on 23-11-2023 01:28 PM

दुर्ग । विधायक अरुण वोरा के जन्मदिवस पर निवास में भीड़ उमड़ी रही। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विस अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ एवं राष्ट्रीय नेताओं ने ईमेल एवं दूरभाष द्वारा वोरा को बधाई दी। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआइसी मेंबर अब्दुल गनी, हमीद खोखर, वरिष्ठ पार्षद वषिष्ठ नारायण मिश्रा, सीजू एंथोनी, कांग्रेसी नेता प्रदीप चैबे, पूर्व साडाध्यक्ष बृजमोहन सिह , आर एन वर्मा, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेन्द्र साहू , राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, सुमीत गुप्ता, सुमित वोरा, संदीप वोरा, कांग्रेस नेत्री कन्या ढीमर, श्रीमती रत्ना नामदेव,पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी सैकडों लोगों ने वोरा निवास पहुंचकर श्री वोरा को जन्मदिन की बधाई दी और अरूण वोरा, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी,  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेष बघेल जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। उनके निवास में पहुंच कर वोरा का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वोरा निवास में युवाओं महिलाओं एवं कांग्रेसजनों समेत आम जनता का हुजूम उमड़ा रहा। अपनी सहज सरल छवि के साथ अलग पहचान बनाने वाले अरुण वोरा ने दिन की शुरुवात अपने पिता मोतीलाल वोरा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर माता शांति वोरा का आशीर्वाद लेकर किया। लोगों के आगमन व निवास पर उमड़ी भीड़ के बीच उन्होंने कहा कि शहर की जनता का प्रेम एवं स्नेह अभिभूत करने वाला
है। जिस प्रकार से लोगों ने पिछले कई वर्षों से उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास अंतिम सांस तक जारी रहेगा यह एक ऐसा ऋण है जिसे चुकाना बेहद कठिन है किंतु दशकों का पारिवारिक संबंध उन्हें लगातार कार्य करने एवं जनभावनाओं के अनुरूप शहर को संवारने हेतु विकास
कार्य करवाने प्रेरित करता है। सुबह से ही पद्मनाभपुर स्थित विधायक निवास में लोगों का तांता लगा रहा ढोल नगाड़े, आतिशबाजी, छत्तीसगढिय़ा लोक
कलाकारों की प्रस्तुति के बीच बधाई देने वालों में महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, एमआईसी के सदस्यगण, समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, वरिष्ठ नागरिक संघ, अनेक समाज के प्रमुख, भिलाई से बृजमोहन सिंह, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सीजू एंथोनी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नीता जैन समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं नागरिकगण शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.