चीतल के लिए बिछाया था करेंट, हाथी की चली गई जान

Updated on 29-11-2023 12:08 PM

बिलासपुर। खुड़िया रेंज के भूतकछार में हाथी के शिकार के मामले में मुख्य आरोपित की पहचान हो गई है। वन विभाग ने जिन छह संदेहियों को पकड़ा था, उनमें ही एक मुख्य आरोपित निकला। पूछताछ में पांच अन्य आरोपितों के नाम सामने आए हैं। वहीं पांच संदेहियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

घटना ग्राम भूतकछर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 486 की है। डाग की मदद से वन विभाग ने छह संदेहियों को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ भी की जा रही थी। पूछताछ के दौरान संदेहियों में एक महेंद्र मरावी, निवासी सरगढ़ी ही मुख्य आरोपित निकला। पांच अन्य को छोड़ दिया गया। मुख्य आरोपित से पूछताछ की गई तब उसने पांच अन्य ग्रामीणों की संलिप्तता की जानकारी दी। पांचों फरार हैं।

आरोपित ने यह भी बयान दिया कि करेंट उन्होंने जंगली सूअर, चीतल आदि जानवरों के लिए बिछाया था। लेकिन, हाथी इसमें फंस गया। आरोपित के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इधर फरार आरोपितों के संबंध में वन विभाग की खोजबीन शुरू कर दी है। इसमें पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। मुंगेली वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पांच अन्य आरोपितों की पहचान हो गई। लेकिन, उनका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। भनक लगते ही वह फरार हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने में दिक्कत हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.