बेटियां मां से ज्यादा पिता से रूठती हैं:14 साल की उम्र के बाद बच्चों की पेरेंट्स से दूरियां बढ़ती हैं

Updated on 17-12-2022 05:45 PM

बड़ी पुरानी कहावत है, बेटियां पिता की दुलारी होती हैं और बेटियों का पहला हीरो उनका पिता होता है। इसके बावजूद किशोर और युवावस्था के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब बेटियों की अपने पिता से दूरी हो जाती है। वे अपने मन की बात कहना बंद कर देती हैं। पिता की नसीहतें उन्हें पसंद नहीं आतीं और कई बार विद्रोही तेवर अपना लेती हैं।

ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी ने अमेरिका में एक शोध किया। इससे पता चला है कि 14 से 22 साल के 26% युवाओं की किसी न किसी बात पर अपने पिता से दूरी हो जाती है। लेकिन, यह लंबे समय तक नहीं रहती और ज्यादातर मामलों में बच्चे ही इस दूरी को पाटने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसमें भी बेटियां आगे हैं। वे बेटों की तुलना में अपने पिता से 22% ज्यादा रूठती हैं। मां से दूरी होने या रूठने की बात की जाए तो बेटों और बेटियों दोनों की ही पिता की तुलना में मां से दूरी होने की आशंका सिर्फ 6% है।

आपसी सहमति न होने से बढ़ती हैं दूरियां
ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर रिन रेकजेक कहते हैं- किशोर से युवा होने के दौरान बहुत सारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक बदलाव होते हैं, जैसे स्कूल से कॉलेज, नौकरी, शादी। इन बदलावों के फैसले में पिता की सोच से सहमत न होने पर दूरी बन जाती है।

शादीशुदा और तलाकशुदा बच्चों की मां-बाप से दूरी ज्यादा
रिसर्च से पता चला है कि बच्चों की पिता से दूरी बनने की औसत उम्र 23 साल है, जबकि मां से दूरी बढ़ने की औसत उम्र 26 साल है। शादीशुदा और तलाकशुदा बेटे-बेटियों की मां-बाप से ज्यादा दूरी हो जाती है। लेकिन जब उनके अपने बच्चे होते हैं तो उनकी सोच बदलती है और दिमाग सिकुड़ता है। ऐसे पेरेंट्स की अपने मां-बाप से नजदीकियां बढ़ती हैं।

दूरियों के बाद जब दोबारा नजदीकी बनती है तो बेटी मां से और बेटे पिता से ज्यादा गहराई से जुड़ जाते हैं। रेजाक रिसर्च में बताते हैं कि 87% समलैंगिक बच्चों की अपने पिता से दूरी हो जाती है। कई मामलों में उनकी आपस में बातचीत भी पूरी तरह बंद हो जाती है।

थोड़ी समझदारी से पिता बच्चों से बात करें तो दूरियां दूर हो जाती हैं
प्रोफेसर रिन रेकजेक कहते हैं, बच्चों और पेरेंट्स दोनों को इन दूरियों को खत्म करने की कोशिश करनी होगी। पढ़े-लिखे और नौकरी करने वाले पिता इस दूरी को आसानी से कम कर सकते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि पिता अपने बच्चों से बात करें। अपने फैसले उनपर न थोपें। उन सभी विषयों पर जिसमें बच्चे अलग सोच रखते हों, उनसे बात करें। उनके विचार सुनें। कई बार थोड़े बदलाव के बाद बच्चों की बात मान लेने से कोई नुकसान नहीं हो रहा होता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.