राजधानी में नवंबर में दिन का तापमान दस वर्षों में सबसे कम,जांजगीर-चांपा रहा सबसे ठंडा

Updated on 28-11-2023 02:02 PM

रायपुर।  खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को सुबह के साथ ही दोपहर के वक्त भी ठंड का प्रभाव रहा। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही दिनभर बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के कारण रायपुर में नवंबर में दिन का तापमान दस वर्षों में सबसे कम रहा।

रायपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार प्रदेशभर में सबसे ठंडा जांजगीर रहा। एडब्ल्यूएस जांजगीर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है।

बुधवार 29 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और इससे ठिठुरन भी बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से ठिठुरन भी थोड़ी बढ़ सकती है।

कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठिठुरन बढ़ेगी। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान बढ़ा, अधिकतम तापमान में गिरावट

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही और अधिकतम तापमान में गिरावट आई। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहे।

गर्म कपड़ों के स्टालों में दिखी भीड़

पिछले काफी दिनों से गर्म कपड़ों के स्टालों से ग्राहकों की भीड़ नदारद थी। सोमवार को दोपहर के वक्त भी इन स्टालों में ग्राहकों की चहल-पहल दिखी। गर्म कपड़ों में उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है। कपड़ा संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आई हुई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

रायपुर में नवंबर में ऐसा रहा अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान

2023 26.5

2022 33.2

2021 34.0

2020 34.2

2019 डाटा उपलब्ध नहीं

2018 33.9

2017 32.1

2016 32.2

2015 33.8

2014 33.2

2013 32



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.