लापता युवक की मिली लाश

Updated on 27-11-2023 01:30 PM

बिलासपुर।  बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी।

जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इस पर जीआरपी ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि युवक को जरहाभाठा के पास देखा गया था। टीम ने जरहाभाठा के कुछ युवकों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। तब उसकी शिनाख्त कुदुदंड निवासी सतबीर घृतलहरे (25 वर्ष) के रूप में हुई। वह नशे का आदी था, जिस कारण उसका परिवार परेशान था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.