एक दशक के बाद दिव्यांग आसमा को मिला वोटिंग का अवसर
Updated on
10-11-2023 04:48 PM
रायपुर। दक्षिण विधानसभा में टिकरापारा की रहवासी आसमा अशरफी आज अपनी खुशी बया नहीं कर पा रही थी, जब मतदान दल उनके घर वोट कराने पहुंचा उस समय वह बिस्तर मे थी क्योंकि उन्हे चलने फिरने में तकलीफ है। पहले उनके पहचान पत्र तथा रजिस्टर में हस्ताक्षर इत्यादि प्रक्रिया पूर्ण की गई। उसके बाद उन्होंने मतपत्र पर अपने मनपसंद अभ्यर्थी को गुप्त रुप से चिन्हाकित किया। फिर उसे फोल्ड कर मतपेटी में डाला। इसके बाद उनके चेहरे पर संतुष्टी के भाव उमड़ पड़े। साथ ही वह गौरवान्वित हो उठी की लोकतंत्र के महत्वपूर्ण क्षण का हिस्सा बन चुकी हुं।
आसमा अशरफी बतातीं है उन्होंने शादी से पहले कटनी में वोट करने का मौका मिला था। शादी के कुछ वर्ष के बाद बीमार होने से चलने फिरने में तकलीफी होने लगी। इसके कारण वह मतदान केन्द्र तक जाकर वोट डालने में समर्थ नही थी। आज 13 साल बाद जब बीएलओ मेरे घर आई और होम वोटिंग के बारे में मुझे और मेरे परिजनों को बताया तो सहर्ष सहमति प्रदान की। मैने तो इससे पहले सोचा ही नही था कि मै मतदान कर पाउंगी। आज मतदान कर वाकई मेरा सपना पूरा हुआ। इसके लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देती हूं। उनकी सुपुत्री शबनम ने कहा कि यह हमारे लिए अभूर्तपूर्व खुशी का क्षण है कि मेरी माता जी को मतदान करने मिला वह भी घर में। हैप्पी, हैप्पी, हैप्पी वोटिंग।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…