टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण

Updated on 30-11-2024 01:24 PM

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज सिविल अस्पताल खरसिया में खरसिया ब्लॉक के टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है टीबी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान अंतर्गत वर्ष 2025 तक भारत देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दृढ़ इच्छाशक्ति और एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनकर दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता को पूरा करने के उद्देश्य से जिले के पूर्णेंदु कुमार सीएसआर हेड एवं विवेक पांडे प्रोग्राम मैनेजर अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ के एस.आर.विभाग के द्वारा खरसिया ब्लॉक के 60 मरीजों को गोद लेकर फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस दौरान सभी टीबी मरीजों को नियमित दवाई के साथ अतिरिक्त पोषण लिए जाने हेतु आग्रह किया गया, जिससे मरीज शीघ्र रोग मुक्त हो सके।

स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बीमारी लाइलाज नहीं है, इसका इलाज अब संभव है। जरूरत है तो सिर्फ  लोगों को जागरूक होने कि अगर किसी प्रकार का लक्षण दिखाई दें तो व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसका नि:शुल्क इलाज करा सकते है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी निक्षय मित्र योजना रोगियों के लिए सकारात्मक पहल के रूप में समाज के सामने आ रही है। सबसे अहम बात यह है कि टीबी रोगियों के उपचार में सहायता के साथ ही खानपान के लिए फूड पैकेट दिया जाता है। क्योंकि इलाजरत मरीजों के पोषण की जरूरतें पूरी होती हैं। टीबी बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए सामान्य नागरिक, गैर सरकारी संस्थान एवं जिले के जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉक्टर जय कुमारी चौधरी, रंजना पैंकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दिलेश्वर प्रसाद पटेल, प्रमिला साहू एसटीएस, वंदना गुप्ता जिला मितानिन समन्वयक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.