राजधानी में कुत्तो का जारी डाक्टर के कार से उतरते ही कुत्तों ने नोचा

Updated on 25-11-2023 02:09 PM

रायपुर। राजधानी के मेडिकल कालेज में पदस्थ एक डाक्टर को कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। मेडिकल कालेज के पैथोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा अरविंद नेरल किसी काम को लेकर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कटोरा तालाब गए थे। स्वप्निल नर्सिंग होम्स के सामने चारपहिया वाहन से उतरकर आगे बढ़ते ही चार-पांच कुत्तों ने उन्हें घेर लिया।

वे कुछ समझते, संभलते, इसके पहले कुत्तों ने पैरों में काटना शुरू कर दिया। डा अरविंद नेरल को आसपास खड़े लोगों ने बचाया। डा नेरल के पैरों पर कुत्तों ने चार जगह नोचा है। डा अरविंद नेरल ने बताया कि वे कार से जैसे ही उतरे, कुत्तों ने घेर लिया। वे चुपचाप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान कुत्तों ने काटना शुरू कर दिया। आंबेडकर अस्पताल में उन्होंने इलाज कराया है।

रायपुर मेंं बढ़ते जा रहा कुत्तों का आतंक

गौरतलब है कि शहर की सड़कों से लेकर कालोनी, मोहल्लों और सोसायटियों ने खूंखारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हैरानी कि बात है कि लोगों द्वारा सूचना देने के बावजूद निगम का अमला चुप्पी साधे हुए है। विगत चार दिनों पहले गुढ़ियारी क्षेत्र के गुलमोहर सोसायटी में ढाई साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचकर जख्मी कर दिया था।

प्रतिदिन 20 से अधिक आ रहे नए मामले

आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार रोजाना 20 से 25 नए मामले डाग बाइट के सामने आ रहे हैं, जबकि निगम द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 16 कुत्तों का बधियाकरण किया जाता है, लेकिन इस हिसाब से रोजाना आठ से दस लोग अतिरिक्त इसका शिकार हो रहे हैं।

निगम गंभीर नहीं

वहीं निगम का अमला जब कोई घटना होती है, तब सक्रिय हो जाता है, लेकिन इसके बाद वापस से सुस्त गति में चला जाता है। इसकी वजह से लोग आए दिन परेशान होते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद निगम का अमला इसे लेकर गंभीरता नहीं बरत रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.