रबी सीजन में 18077 मेगावाट पहुंची बिजली की डिमांड:अब तक सर्वाधिक, केंद्र सरकार ने बढ़ाया थर्मल बिजली जनरेशन के लिए कोयले का कोटा

Updated on 08-12-2024 11:20 AM

मध्यप्रदेश में रबी सीजन में बिजली की डिमांड पीक पर पहुंच गई है। सिंचाई में लगने वाली बिजली की सबसे अधिक डिमांड पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी में आने वाले जिलों में आई है। इस डिमांड के चलते प्रदेश में एक दिन में 18077 मेगावाट बिजली की अधिकतम डिमांड का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके पहले जनवरी 2024 में 17614 मेगावाट बिजली की डिमांड दर्ज की गई थी। उधर बिजली की बढ़ती डिमांड को देखते हुए केंद्र सरकार ने थर्मल पावर के जरिये 4100 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए पांच साल बाद नया कोयला आवंटन कोटा तय कर दिया है।

6 दिसम्बर को एमपी में रिकॉर्ड डिमांड

ऊर्जा विभाग के अनुसार 6 दिसंबर को मध्यप्रदेश में किसी भी एक दिन सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर बिजली कंपनियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। 6 दिसंबर को सुबह 9:15 बजे प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक विद्युत मांग 18077 मेगावाट दर्ज की गई। विभाग का दावा है कि, इतनी अधिक डिमांड के बाद भी बगैर किसी बाधा के प्रदेश में निर्बाध बिजली सप्लाई की गई। इस दिन कुल 3360 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की गई, जो किसी भी एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति करने का प्रदेश में रिकॉर्ड है। इसके पूर्व 24 जनवरी 2024 को 17614 मेगावाट अधिकतम डिमांड दर्ज की गई थी।

इस कम्पनी क्षेत्र में इतनी बिजली की डिमांड रही

  • पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 1259 लाख यूनिट
  • पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 929 लाख यूनिट
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 1070 लाख यूनिट
  • अन्य क्षेत्र में 102 लाख यूनिट विद्युत आपूर्ति

इधर सोलर एनर्जी के उपयोग बढ़ाने पर भी फोकस

दूसरी ओर ऊर्जा विभाग द्वारा सोलर एनर्जी के अधिकतम उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। घरेलू कनेक्शन के लिए पीएम सूर्य घर योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत एक किलोवाट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रुपए, दो किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर 60 हजार रुपए और तीन किलोवाट या उससे ऊपर 10 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगवाने पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है।

डिमांड को देखते हुए तैयारी भी शुरू

प्रदेश में बिजली की डिमांड बढ़ते देख लंबी अवधि की विद्युत डिमांड का आकलन भी शुरू हो गया है। इसके लिए पिछले माह भारत शासन की उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति द्वारा प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रजेंटेशन से सहमत होकर कुल 4100 मेगावाट के नए थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए कोयला आवंटन मंजूर कर दिया है। इसके पहले एमपी को सास 2019 में 1360 मेगावाट मंजूर किया गया था। अब 5 वर्ष बाद मध्य प्रदेश को नवीन आवंटन प्राप्त हुआ है।

एसीएस ऊर्जा नीरज मंडलोई के अनुसार, इन थर्मल पावर प्लांट लगने से प्रदेश में लगभग 25000 करोड़ रुपए का सीधा निवेश और हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही प्रदेश को उद्योग, घरेलू, कृषि संबंधित सिंचाई कार्यों के लिए बिजली मिल सकेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.