धान खरीदी को बढ़ाने पर दें जोर : कलेक्टर

Updated on 21-11-2023 03:37 PM

जगदलपुर। कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने सर्वहित के काम को प्राथमिकता से करते हुए धान खरीदी को बढ़ाने पर जोर दिया, उन्होंने संबंधित विभागों और समिति प्रबंधकों को निर्देशित कर धान खरीदी कार्यों को प्राथमिकता से संपादित करवाने के लिए निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में मोतियाबिंद के ईलाज की गतिविधियों को तेज करने के लिए मोतियाबिंद का सघन जांच अभियान 22 से 30 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोमवार की शाम को समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में निर्विघ्न मतदान संपन्न करवाने और विशेष अतिथियों के बस्तर प्रवास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए बधाई दी। बैठक में समय-सीमा के प्ररकणों पर चर्चा के दौरान लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी की व्यवस्था सुधार के संबंध में चर्चा की। साथ ही बोदली क्षेत्र में सड़क पुल निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर  सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त  हरेश मण्डावी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में अर्बन पीएचसी के निर्माण कार्यो की प्रगति और चिकित्सकों की उपलब्धता पर चर्चा किए। साथ ही 22 से 30 नवम्बर तक मोतियांबिंद हेतु संघन जांच अभियान करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा 23 नवम्बर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी अभियान चलाने कहा। बैठक में निर्माणाधीन अनुविभाग व तहसीलदार कार्यालय की प्रगति की समीक्षा की और सभी एसडीएम को उक्त कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो की प्रगति और अन्य विकास निधि के कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं पूर्णता प्रमाण पत्र निर्माण एजेंसी द्वारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने गोबर पेंट का उठाव में तेजी लाने, पेंशन व वेतन के लंबित प्रकरणों का निराकरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड उद्यानिकी, पशुधन, मत्स्य, कृषि विभाग से संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आकांक्षी जिला के सूचकांक, एनआरएलएम के कार्य, स्व-सहायता समूह के सदस्यों को बीमा क्लेम दिलाने के संबंध में चर्चा किए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में नगद एवं नाॅन आधार की जानकारी को जनपद सीईओ द्वारा प्राथमिकता से करवाने कहा। बैठक के उपरांत सीएसआर मद से संबंधित कार्यो की समीक्षा कर प्राथमिकता से कार्यो को जल्द पूर्ण करवाने पर जोर दिया। उन्होंने एनएमडीसी के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर कार्यों की पूर्णता हेतु राशि जारी करने कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.