सबको पता है भूपेश की कहानी खत्म है : हिमंत बिस्वा

Updated on 14-11-2023 04:33 PM

रायपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरा चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को है। पार्टियां जोरो-शोरो से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। बुधवार को राजधानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो है, तो वहीं दूसरी तरफ असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा रायपुर पहुंचे  हुए हैं। वे राजिम, बिंद्रानवागढ़, अहिवारा और गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

महतारी वंदन योजना को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कि दीवाली के दिन उन्होंने बोला महिलाओं को 15 हजार देंगे और घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रुपए देने की बात कही। जो व्यक्ति 500 रुपए महीना नहीं दे पाए वो 15 हजार सालाना क्या दे पाएंगे ? बौखलाहट दिख रही है। सबको पता है भूपेश की कहानी खत्म है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कि सबको हिसाब देना है कितना बॉक्स मिला है। छत्तीसगढ़ में आकर आपको हिसाब देना है। सीएम भूपेश बघेल को ढाई साल का एक्सटेंशन देने के बदले आपको क्या मिला?

जनता को भड़काकर जाते हैं हिमंत… कांग्रेस के इस बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, कि चुनाव हो या कोई पर्व… सनातन के बारे में बोल कर जाता हूं। क्या भारत में इसके बारे में बोलना गुनाह हैं…? क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जाकर सनातन के बारे में बात करू। कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर हिमंत बिस्वा ने कहा, कि सीएम भूपेश ने बीजेपी की नकल की है। इनके पास ओरिजनल कुछ है ही नहीं। हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत देने का वादा किया और इन्होंने 3200 किया। लेकिन, कैलकुलेटर लेना भूल गए। ओरिजनल ही अच्छा लगता हैं कॉपी नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.