नेहरू नगर चौक से सुपेला चौक तक सर्विस रोड पर बेदखली कार्रवाई

Updated on 29-11-2023 12:04 PM

भिलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो ओर के सर्विस रोड में यातायात को सुगम बनाने बुधवार से होने वाले कार्रवाई के लिए आयुक्त द्वारा दल का गठन कर नेहरू नगर चौक से डबरापारा चौक तक निगम प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बेदखली अभियान चलाये  जाने हेतु आदेश जारी किए है। निगम आयुक्त रोहित व्यास द्वारा जारी आदेश में राजस्व अधिकारी प्रीति सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कहा गया है कि जीई रोड के उत्तर एवं दक्षिण दिशा के सर्विस रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के पार्किंग स्थलों पर आटो डीलर व्यवसायियों द्वारा सेकेण्ड हैंड वाहनों को रख कर क्रय विक्रय किया जा रहा है, साथ ही सर्विस रोड पर ही सर्विसिंग सेंटर, वाहन मेेकेनिक तथा कंडम वाहन को रखा गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए निगम प्रशासन तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को हटाने तथा अवैध कब्जों पर बेदखली की कार्यवाही किया जाना है जिसके लिए  गठित टीम में धीरज साहू, अंकित सक्सेना, जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अनिल मेश्राम, आर के तिवारी, बालकृष्ण नायडू, सुदामा परगनिहा, मलखान सोरी, व्ही.के. सैमुवल तथा हरिओम गुप्ता बेदखली दस्ता के साथ उपस्थित रहेंगे। गठित टीम 29 एवं 30 नवम्बर को प्रात: 10:30 बजे से नेहरू नगर चौक से सुपेला चौक तक कोसा नगर टोल प्लाजा, उत्तर गंगोत्री, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला चौक से मौर्या टॉकिज चौक तक हनुमान मंदिर, कमला मेडिकल, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, शिवनाथ काम्प्लेक्स, व्यवसायिक क्षेत्र में कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार 6, 7 एवं 8 नवंबर को चंद्रा मोर्या टाकिज चौक से पावर हाउस चौक तक अन्नपूर्णा मार्केट, वीर सावरकर मार्केट, बसंत टॉकिज, विजय काम्प्लेक्स, भारत माता मार्केट, शिवनाथ विस्तार, व्यवसायिक क्षेत्र, पावर हाउस चौक से डबरापारा चौक तक दिनदयाल पूरम व्यवसायिक क्षेत्र, आरएसएस मार्केट, भारत माता मार्केट क्षेत्र में कार्यवाही किया जाएगा। गत दिनो निगम द्वारा इन क्षेत्रो के व्यापारियों की बैठक लेकर होने वाले कार्यवाही से अवगत करवाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.