शर्म से झुकी आंखें, मुरझाया चेहरा… तस्वीरों में देखें शर्मनाक हार के बाद ऐसी थी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हालत

Updated on 20-02-2025 01:45 PM
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में पाकिस्तान की टीम को शर्मसार होना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को पहले ही मैच में 60 रन से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने बोर्ड पर 320 रन लगाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 260 रन पर आउट हो गई। कई दशकों के बाद पाकिस्तान में एक आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है, लेकिन पहले ही मैच में उनके देश की टीम ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। हार के बाद पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों के चेहरे लटके हुए नजर आए।

पाकिस्तान के खिलाड़ी खाली हाथ

न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को हराकर मैदान से खाली हाथ भेजा। हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के चेहरे पूरी तरह लटके हुए नजर आए। हजारों दर्शकों के बीच पाकिस्तान के खिलाड़ी जब मैदान से लौट रहे थे उस वक्त उनकी आंखें शर्मा से झुकी हुई नजर आईं।

रिजवान ने क्या बहाना दिया?

इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने एक बड़ा बयान दिया। रिजवान ने कहा, ‘उन्होंने बहुत अच्छा स्कोर बनाया और हमें लगा नहीं था कि वह 320 रन बना लेंगे। हमने जब शुरुआती विकेट लिए तो लगा कि उन्हें 260 रन पर रोक देंगे। विल और लैथम की साझेदारी अहम रही।

टॉप ऑर्डर ने किया निराश

इस मैच में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बाबर आजम (90 गेंद में 64 रन), मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में 3 रन) और सउद शकील (19 गेंद में 6 रन) ने बुरी तरह निराश किया। मेजबान टीम 47.2 ओवर्स में 260 रन पर आउट हो गई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे फखर जमां 41 गेंद में 24 रन ही बना सके।

न्यूजीलैंड ने तीसरी बार हराया

दो सप्ताह से कम समय में न्यूजीलैंड की पाकिस्तान पर ये तीसरी जीत है। इससे पहले ट्राई सीरीज में भी न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को दो बार हराया था। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स ने सटीक गेंदबाजी की और विरोधी बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। तेज गेंदबाज विलियम ओ रूर्क और मिचेल सेंटनेर ने 3-3 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.