यह मेरा आखिरी दौरा… तो क्या विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के बाद ही कर दिया था रिटायरमेंट का इशारा!

Updated on 10-05-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने की बातें सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का मूड बना लिया है। उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी भी दे दी है। हालांकि बोर्ड नहीं चाहता कि विराट अभी टेस्ट छोड़े। बीसीसीआई के अधिकारियों ने विराट को इसपर फिर से सोचने को कहा है। अभी तक विराट ने संन्यास पर अंतिम फैसला नहीं लिया है लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद ही संन्यास का इशारा कर दिया था।

संन्यास के बारे में बोले थे विराट

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद विराट कोहली ने इशारा कर दिया था कि वह लंबे समय तक टेस्ट नहीं खेलेंगे। 36 साल के विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इवेंट में बात करते हुए कहा था, 'शायद मेरे पास एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा करने का मौका न हो। इसलिए जो कुछ भी पहले हुआ, उस सबके साथ मैं अब ठीक हूं। सच कहूं तो रिटायरमेंट के बाद मैं क्या करूंगा, मुझे खुद नहीं पता।'

विराट का टेस्ट करियर दमदार

विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि टेस्ट डेब्यू के लिए उन्हें लंबे इंतजार करना पड़ा। 2011 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर उनका टेस्ट डेब्यू हुआ था। 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट ने शतक लगाया और फिर उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2014 में उन्हें टीम की कप्तानी मिल गई थी।

भारत के लिए उन्होंने अभी तक 123 टेस्ट खेले हैं। इसमें विराट के नाम 46.85 की औसत से 9230 रन हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के नाम ही टेस्ट में विराट से ज्यादा रन हैं। वह अपने करियर में 30 शतक ठोक चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट टेस्ट छोड़ते हैं तो भी वनडे खेलना जारी रख सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.