सीएम मॉनिट की बैठक में सामने आए आंकड़े:5 दिन में काम होने के लिए सीएम ऑफिस से चली 461 ‘ए+’ फाइलें अफसरों ने रोकी

Updated on 09-12-2024 12:30 PM

बजट नहीं है... यह काम नहीं हो सकता... केंद्र सरकार से जुड़ा है... दो माह पहले ही तबादला किया था, जहां ट्रांसफर होना है वहां पद नहीं हैं, जिलों के परिसीमन के बाद ही कुछ हो पाएगा...। ऐसे कई कारण गिनाकर विभागों ने सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं, प्राथमिकता वाले कामों व ट्रांसफर वाली ‘ए+’ और ‘ए’ की 2089 फाइलें दबा दी। इनमें ‘ए+’ की 461 फाइलें हैं।

यह खुलासा हाल में ‘सीएम मॉनिट’ (मुख्यमंत्री कार्यालय की मॉनिटरिंग) की एक बैठक के दौरान सामने आए आंकड़ों से हुआ। सर्वाधिक मामले गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन (कार्मिक), नगरीय विकास, पीडब्ल्यूडी, स्कूल शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में लंबित हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर सीएम मॉनिट का हर माह रिव्यू होता है। इसमें ऐसे मसले होते हैं, जिन्हें सीएम प्राथमिकता में मानते हैं। हर नए सीएम की शपथ के साथ मॉनिटरिंग की शुरुआत होती है। बताते हैं कि मई 2024 तक कोई रिव्यू नहीं हुआ। अगस्त से मॉनिटरिंग की बैठकें होने लगीं। अभी तक 3 बैठक हुई हैं। 29 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में जब विभागों से जानकारी मांगी गई तो 2000 मामले पेंडिंग मिले।

हर माह आते हैं 200 मामले ए+ और ए, वाली नोटसीट या फाइल हर माह 200 के करीब होती है। इसीलिए व्यवस्था है कि हर माह सीएम ऑफिस रिव्यू करेगा।

ए+ लिखने का अधिकार किसको सीएम के अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ सचिव या इससे ऊपर के स्तर के अधिकारी ए+ लिखते हैं। इसके नीचे यदि कोई सीधी भर्ती वाला आईएएस अधिकारी एडीशनल सेक्रेटरी है तो वह यह लिख सकता है। इससे नीचे काम की प्राथमिकता कोई तय नहीं कर सकता।

‘ए+’का मतलब... जिनका निपटारा 24 घंटे से 5 दिन में करना जरूरी है...

  • ए+ : 24 घंटे से 5 दिन के भीतर निपटारा। किसी भी नोटशीट या फाइल पर यह लिखा हो तो विभाग से लेकर सारे अफसरों को इसे समय सीमा में पूरा करना होता है। सीएम ऑफिस इसकी मॉनिटरिंग करता है। यदि काम रुका है, तो इसका ठोस कारण होना जरूरी है।
  • ए : 15 दिन में यह काम होना चाहिए। सीएम ऑफिस से इसकी मॉनिटरिंग कमोबेश नहीं होती। यह विभागों को भेज दिए जाते हैं। फिर विभाग के भरोसे काम होता है।
  • बी : इसमें विधायक, सांसद और मंत्रियों की सिफारिशें होती हैं। ये बड़े पैमाने पर आती हैं। इसलिए मॉनिटरिंग नहीं।
  • सी : आम जनता की शिकायतें होती हैं। यह काम होगा या नहीं, समस्या दूर होगी या नहीं, इसकी समयसीमा नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.