छत्‍तीसगढ़ में दिग्‍गजों का जमावड़ा, दुर्ग में पीएम मोदी, योगी डोंगरगांव और कांकेर तो राहुल की जगदलपुर में सभा

Updated on 04-11-2023 02:39 PM

रायपुर। पहले चरण के चुनाव में मतदाताओं को साधने राष्ट्रीय नेताओं का धुआंधार दौरा जारी है। बस्तर को साधने के लिए चार नवंबर को प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियां चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग शहर में भी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का एक के बाद लगातार दौरा कार्यक्रम और चुनावी सभाएं हो रही हैं। राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही हैं।

घोषणा-पत्र पर आवाज बुलंद करेंगे

चुनावी सभाओं में घोषणा-पत्र में किए गए वादों पर एक बार फिर राष्ट्रीय नेता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यहां मतदाताओं को साधने की रणनीति बनेगी। पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार कार्यक्रम पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसलिए चार नवंबर को बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांकेर में सभा, निशाना बस्तर पर: कांकेर में तीन दिन पहले प्रधानमंत्री ने सभा ली थी। अब योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वे भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके पहले राजनांदगांव के डोंगरगांव में योगी की रैली और सभा होगी।

आज नेताओं के दौरे

राहुल खरसिया भी जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी जगदलपुर व रायगढ़ में मोर्चा संभालेंगे। दोपहर एक बजे जगदलपुर में व दोपहर 2.30 बजे खरसिया में सभा लेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। बता दें कि तीन नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अभनपुर व चंद्रपुर में सभा ली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.