गुरुनानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरूवाणी

Updated on 28-11-2023 02:04 PM

दुर्ग।  सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 554वीं जयंती सोमवार को शहर में सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत हुजूरी रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेशों को दोहराया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा, सुमीत वोरा के अलावा कांग्रेस,भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने मत्था टेककर गुरूनानक देव जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और सिक्ख समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी की जयंती की बधाई दी। दोपहर में गुरुद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। जयंती समारोह में गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह,सुखदेव सिंह (राजू),प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह,अवतार सिंह रंधावा,हरविंदर सिंह, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल,गुरदीप सिंह (राजा),संदीप सिंह कोंडल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा,खालसा एजुकेशन सोसायटी के सचिव गुलबीर सिंह भाटिया,खालसा स्कूल मैनेजमेंट अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया,सचिव हरमीत सिंह भाटिया,तरसेम सिंह ढिल्लन,कुलवंत सिंह भाटिया, भाजपा नेता सतविंदर सिंह,एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया,गुरुदीप सिंह भाटिया, महेन्द्र सिंह खालसा,राजू भाटिया, वृंदावन रेस्टारेंट पुलगांव के संचालक बिट््टू अरोरा, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह, रिमपाल सिंह,जसपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.