नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने प्रतिभाओं को निखारे : मंत्री सारंग

Updated on 11-12-2024 06:08 PM

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने के लिए खेल प्रतिभाओं को निखारे। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें उनके लिए विशेष प्रशिक्षण के प्रबंध करें। उन्हें अच्छे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के गेम्स भी दिखाए जाएं।

मंत्री श्री सारंग ने बुधवार को तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में ताइक्वांडो और जूडो अकादमियों की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी योजनाओं और आवश्यकताओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और खेल प्रतिभाओं के समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अकादमियों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री श्री श्री सारंग ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए। इसके लिये खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया जाये।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नेशनल गेम्स के लिए प्लान कर खिलाड़ियों की एसओपी तैयार की जाए। उनके डाइट प्लान के साथ फिजिकल एक्सरसाइज आदि पर भी ध्यान दिया जाए। हर खिलाड़ी को अपग्रेड करने का प्रयास हो।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अकादमियों में आगामी खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों की प्रोफाइलिंग की जाए। इसमें उनका प्रदर्शन, आवश्यक तकनीक में परिवर्तन सहित अन्य जानकारियों का विवरण हो, जिस पर फोकस कर उनके प्रदर्शन को सुधारा जा सके।

मंत्री श्री सारंग ने अकादमी के बच्चों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में खेल संचालक श्री रवि गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बीएल यादव, सहायक संचालक श्री विकास खराडकर सहित ताइक्वांडो और जूडो अकादमियों के कोच एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.