उद्योग मंत्री ने निक्षय-निरामय के प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

Updated on 09-12-2024 12:35 PM

रायपुर। वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में कोरबा के ढोढीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में जनता की हित और बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए यह पहल की गई है। टीबी से रोकथाम के लिए जरूरी है कि बीमारी की पहचान समय रहते हो जाय। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी तरह से परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ की जांच जरुर कराएं।


मंत्री देवांगन ने कहा कि   2025 तक देश को बीमारी से मुक्त करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में यह "100 दिवसीय निक्षय अभियान" एक सकारात्मक पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए इसे जन-आंदोलन बनाना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि वे इस 100 दिवसीय नि-क्षय अभियान का हिस्सा बनकर टी.बी. मरीजों की मदद करें और उन्हें बताए कि "अब टी.बी. लाइलाज बीमारी नहीं है, इसका इलाज संभव है।इस अवसर पर  जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद घनसाय साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पुनीराम साहू, राजेश साहू, हारबाई यादव, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, डीपीएम पद्माकर शिंदे समेत अधिक संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.