सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश

Updated on 25-04-2025 01:23 PM

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और जल्द गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले में भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर तहसील में राजस्व विभाग के सहयोग से खाली जमीन ढूंढकर उसका नक्शा-खसरा संबंधी इत्यादि प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द भवन निर्माण करने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जहां जमीन न हो, वहां स्कूल या सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी संचालित करना सुनिश्चित करें।

शहर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुराने कॉम्प्लेक्स जहां पार्किंग में दुकान संचालित हो रही हो, उनपर कार्रवाई कर  हटाया जाए।

उन्होंने शादी-ब्याह के दौरान मैरिज पैलेस, ढाबा के बाहर सड़कों पर खड़ी गाड़ियों पर जुर्माने और जब्ती की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क पर लटकते-फटे फ्लेक्स को हटाने के जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम जोन के अधिकारी और नगर पालिका के सीएमओ की होगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समस्त जोन के कमिश्नर और सीएमओ को निर्देशित किया कि बाजार में सफेद मार्किंग करें और उसके बाहर वाहन रखे जाने पर चालकों पर कड़ी कार्रवाई करें। दुकान का सामान सड़क पर न रखा जाएं। वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग में रखना सुनिश्चित कराएं।

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप समेत जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.