दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए शल्यक्रिया शिविर में अब तक ऑपरेशन करके 11 मरीजों की दूर की शारीरिक विकृति

Updated on 26-04-2025 12:40 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए  23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 11 दिव्यांग कुष्ठ मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। यह सर्जरी रायपुर या मेडिकल कॉलेज स्तर पर ही आयोजित किया जाता है। लेकिन जिला जशपुर राजधानी रायपुर से काफी दूर है यहां के लोगों को रायपुर जाकर ऑपरेशन कराने में असुविधा होती है। इसलिए क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए शिविर का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

इस शिविर में संभावित आरसीएस योग्य 14 मरीजों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 11 मरीज ऑपरेशन योग्य पाये गये। जिनका सफल आरसीएस ऑपरेशन किया गया। इस तरह जिले के समस्त आरसीएस योग्य मरीजों का ऑपरेशन हो गया है। हितग्राही जिनका ऑपरेशन किया गया उनमें किशोर कुमार, दुःखदेव राम, जशवन्त, दीपक राम, सुख सागर, बंशी राम, भगतराम, जुलारेन, चमेली, किरण यादव तथा शिलवती है।

चिकित्सा एवं स्टाफ का ऑपरेशन में रहा महत्वपूर्ण योगदान : 

शल्यक्रिया शिविर में डॉ.के.काम्बले सर्जन आरएलटीआरआई रायपुर के मार्गदर्शन में डॉ. राहुल मिश्रा, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. आकाश कुजूर निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. मिथलेस देवांगन मेडिकल ऑफिसर, अनुग्रह किसपोट्टा फिजियोथेरेपिस्ट, संगीता एक्का स्टॉफ नर्स, आइलिन रोश स्टाफ नर्स, समीर एक्का स्टॉफ नर्स उषा बेला स्टाफनर्स, कंचन कुजूर ओ.टी. टेक्नीशियन, विजय साय वार्ड बॉय ने अपना विशेष योगदान दिया।

विकृति दवाई से ठीक नहीं होती इसके लिए ऑपरेशन जरूरी  : 

डॉ.जी एस. जात्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वा.अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक दाग विकलांगता को जन्म देता है। कुष्ठ रोग से बचने के लिए समय पर दवाखाना बेहद जरूरी है। कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति यदि विलंब से उपचार शुरू या पूर्णतः उपचार नहीं लेता है ऐसी स्थिति में हाथ, आंख, पैर में विकृति वाले अंगों को सामान्य अवस्था में लाने के लिए विकृति सुधार शल्य क्रिया शिविर का आयोजन कर उपचार किया जाता है।

शासन द्वारा हितग्राहियों को दी जाती है क्षतिपूर्ति राशि   :

डॉ. आर.एस. पैंकरा नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दिया गया कि ऑपरेशन उपरांत मरीज को उचित निगरानी के लिए अस्पताल में एक सप्ताह तक रखा जाता है इसकी क्षति पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसे विकृति सुधार शिविर के हितग्राही को भरण-पोषण की राशि 12000 रूपये प्रति व्यक्ति को किश्तों में प्रदाय किया जाता है।

कुष्ठ रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक नहीं फैलता। यह किसी पाप का फल नहीं है। यदि मरीज पूर्ण उपचार लेता है तो पूर्ण रूप से उपचारित (कुष्ठ मुक्त) हो जाता है। कुष्ठ की बीमारी में प्रारंभिक तौर पर मरीज को कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन उपचार नहीं लेने से या अपूर्ण या देरी से उपचार कराने से मरीज के आंख, हाथ, पैर में विकृति आ सकती है।

कुष्ठ रोग के लक्षण  : 

चमड़ी पर तेलिया-तामिया चमक हों, चमड़ी पर दाग, चकत्ते जिसमें सुन्न्पन हो, तंत्रिकाओं में मोटापन-सूजन हो, दबाने से दर्द होता हो, हाथ पैरों में झुनझुनी व सुन्नपन हो, चमड़ी पर, खासकर चेहरे पर भौंहों के उपर, ठुड़ी पर या कानों में गठानें, सूजन या मोटापन हो, हाथ पैर में बार-बार फफोले आते हों, पैरों में घाव हो और भर नहीं रहा हो तो ये सभी कुष्ठ रोग के लक्षण होते हैं।

सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग का मुफ्त बहु औषधि उपचार निःषुल्क उपलब्ध है। इस बीमारी के साथ जुड़ी भय एवं भ्रांति को दूर करने एवं संभावित व्यक्ति शीघ्र उपचार एवं निदान स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त करें, पीड़ित होने पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्राप्त होने वाली मुफ्त बहु औषधि उपचार प्राप्त करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.