विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Updated on 26-04-2025 12:32 PM

उत्तर बस्तर कांकेर । जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी.के. रामटेके के मार्गदर्शन में विश्व मलेरिया दिवस पर जिला स्तर पर शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी मीडियम कांकेर में मलेरिया की संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभगियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।

कार्यक्रम में जिला मलेरिया सलाहकार ने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो मलेरिया संक्रमित व्यक्ति को मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया का संक्रमण होता है। इसके लिए मलेरिया संक्रमित व्यक्ति को आर.डी. कीट से तुरन्त जांच करवाकर एसीटी के समूल उपचार देकर संक्रमण को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि आर.डी. कीट द्वारा मलेरिया की जांच एवं उपचार हर मजरे, पारे, टोले मे मितानिन के पास उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं सभी सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

मलेरिया के लक्षणः- ठण्ड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द, बदन में दर्द एवं जोड़ों में दर्द, भूख न लगना एवं उल्टी होना, पसीने के साथ बुखार का उतर जाना, प्रतिदिन, एक या दो दिन के अंतराल में बार-बार बुखार आना मलेरिया के लक्षण है।

जटिल मलेरिया के लक्षणः- बड़बड़ाना, झटके आना, पीलिया, खून की कमी, बेहोशी या मूर्छा की स्थिति, सांस लेने मे तकलीफ फेफड़ों मे सूजन के कारण, पेशाब मे खून आना, गुर्दों का ठीक से काम नहीं करना।

मलेरिया से बचने के उपायः-

अपने आस-पास मच्छर पैदा होने वाले जमा पानी की निकासी करें, यदि ज्यादा पानी एकत्र हो वहां मच्छर लार्वाभक्षी गम्बुजिया मछली पालें। घर के सभी कमरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव करवायें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार होने पर नजदीकी मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सम्पर्क कर आर.डी. कीट से तुरन्त खून की जांच करवायें एवं एसीटी का समूल उपचार लेवें।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.