विभिन्न विभागों और सामाजिक भवनों के लिए भूमि आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

Updated on 15-02-2023 06:41 PM

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही बरतने वाले पटवारियों को करें निलंबित

जर्जर स्कूलों की मरम्मत, नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र कराएं

जल जीवन मिशन के अप्रारंभ कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 14 फरवरी 2023

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जनशिकायतों एवं जनसमस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए रिहायशी भूमि आवंटित करने के साथ ही जिला पंचायत, केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों एवं सामाजिक भवनों के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होने राजस्व अधिकारियों को अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाते हुए विवादित प्रकरणों, अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण आदि प्रकरणों का निराकरण के लिए मौके पर जाकर देखने और गुण-दोष के आधार पर तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन, अभिलेख दुरुस्तीकरण आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले पटवारियों को निलंबित करने के भी निर्देश दिए। 
  कलेक्टर ने जिले में चिन्हित लगभग 150 जर्जर शाला भवनों की मरम्मत, नवीनीकरण एवं लोक निर्माण विभाग से डिस्मेंटल की अनुमति लेकर पुनर्निर्माण का कार्य जल्द से जल्द कराने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यो, प्रगतिरत कार्यों एवं पूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यादेश होने के बाद भी जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए है, उन्हे तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत जनपदवार गौठानो में गोबर खरीदी की समीक्षा की। उन्होने सभी जनपद सीईओ को गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के साथ ही सभी गौठानों में पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी जिला नोडल अधिकारियों को भी आबंटित गौठानों का नियमित रूप से निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। 
        कलेक्टर ने समय सीमा में निराकृत होने वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के दौरान कहा की जनशिकायतों की त्वरित जांच करें और शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाही करें तथा निराधार पाए जाने पर प्रकरण समाप्त करें। उन्होने आयुष्मान भारत के तहत छूटे हुए सभी हितग्राहियों का शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने, सामुदायिक वन अधिकार पट्टा वितरण, खेलो इंडिया लघु केंद्र प्रारंभ करने, जल स्त्रोतो का जियोटैग कराने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने आदि प्रकरणों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री आर के खूंटे, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री आनंद रूप तिवारी सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.