कायस्थ समाज ने राजेन्द्र निगम का सम्मान किया

Updated on 21-11-2023 03:33 PM
रायपुर। कायस्थ समाज रायपुर ने 19 नवम्बर को होटल प्रकाश पैलेस पचपेड़ी नाका में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। दोपहर 2 बजे से अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में जगदलपुर , दुर्ग , नागपुर , राजनांदगांव , महासमुन्द अम्बिकापुर से समाज के अध्यक्ष-संयोजक सहित 51 परिवार शामिल हुए।

शाम 6 बजे से कायस्थ कल्चरल ग्रुप के द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव डायरेक्टर दूरदर्शन केन्द्र रायपुर, अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष आर.डी. ए. विशिष्ठ अतिथि ए. पी. सिंग श्रीमती अनुराधा खरे , अनिल कुमार व्यास, राम प्रकाश श्रीवास्तव प्रदेश संयोजक कायस्थ समाज छत्तीसगढ़ , डॉ अनिल वर्मा, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजन आरती के पश्चात लगभग 1300 अविवाहित युवक एवँ युवतियों के बायोडाटा एवं फ़ोटो सहित प्रकाशित पत्रिका तलाश ए हमसफ़र  का विमोचन किया गया । इसके साथ ही समाज के कुछ विशिष्ट कार्य मे अग्रणी लोगों का सम्मान भी किया गया इस कड़ी में कु.पद्मा ब्यौहार (कराटे) , यश श्रीवास्तव (बास्केटबॉल) , डॉ पलका श्रीवास्तव , डॉ. रिजु श्रीवास्तव, डॉ सारिका श्रीवास्तव, राजेश खरे, राजेन्द्र कुमार निगम (सभी समाजसेवा) , श्रीमती गौरवा वर्मा , बरुण श्रीवास्तव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव , नई दुनिया ( सभी उत्कृष्ट कार्य) डॉ शिव शरण श्रीवास्तव , रवि श्रीवास्तव (साहित्य ) ब्रिगेडियर डॉ एच. एस. अग्रवाल ( देश सेवा) का शाल , श्रीफल , अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राजेन्द्र कुमार निगम को माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम जिसकी स्थापना 10 सितम्बर 1989 में किया गया था उसके अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई एवं अनुसंधान हेतु कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की मृत्यु उपरांत  अब तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 8 एवं बालाजी मेडिकल कालेज में 1 शव दान , साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार में साहसी बच्चों की खोज कर पुरस्कार दिलाने में सहयोग , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद में सचिव ,  राज्य वीरता पुरस्कार ज्यूरी समिति सदस्य एवं संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करते हुए मानसिक दिव्यांग एवं प्रज्ञा मूक बधिर आवासीय विद्यालय के माध्यम से मूक बधिर दिव्यांग बच्चों  की सेवा  में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.