गरियाबंद में बलिदानी जवान को नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी, पोलिंग पार्टी की वापसी के दौरान नक्‍सलियों ने किया था हमला

Updated on 18-11-2023 01:27 PM

गरियाबंद। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आइईडी विस्‍फोट में बलिदानी आइटीबीपी के जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। गरियाबंद पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह बलिदान जवान को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान गरियाबंद जिला प्रशासन के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में आइटीबीपी के जवान मौजूद रहे। जवान को गार्ड आफ आफ हानर देने के दौरान उनके साथी जवानों की आंखें नम हो गईं। जवान के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

दरअसल, गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आइईडी ब्लास्ट हो गया, इससे मतदान दल को वापस लाने गए जम्मू के सांबा जिले के अबताल काटलां निवासी आइटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह बलिदान हो गए। उनके पिता दिलीप सिंह व बड़ा भाई भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दो छोटे भाइयों में एक आइटीबीपी और दूसरा बीएसएफ में है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आइइडी ब्लास्ट में आइटीबीपी का कश्मीर निवासी जवान जोगिंदर सिंह बलिदान हो गया। हम उनके बलिदान पर शोक प्रकट करते हैं। बाकी अन्य केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण रहा। कई केंद्रों में विवादों की स्थिति सुलझा ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.