बच्चे पर तेंदुआ ने किया हमला, मां ने दिखाई हिम्मत, डंडे से किया प्रहार तो भागा तेंदुआ

Updated on 02-12-2023 12:48 PM

सूरजपुर। जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेदमी में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहे बालक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। बालक की चीख सुनकर मां बाहर निकली। उसने हिम्मत से काम लिया। डंडे से तेंदुआ पर प्रहार करना शुरू किया जिससे तेंदुआ तेजी से वहां से भाग निकला। बीच बस्ती में तेंदुआ के आ जाने से भय का माहौल बना रहा।

गांव वालों ने बताया कि गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में तेंदुआ सहित अन्य वन्य प्राणियों की उपस्थिति है। पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र के आसपास पहुंच रहा है शुक्रवार की शाम ग्राम वेदमी निवासी सुरेंद्र गुर्जर का पुत्र सौरभ गुर्जर (12) घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तेंदुआ ने अचानक उस पर आक्रमण कर दिया। बालक ने चीखना शुरू किया।

आसपास के लोग जमा हो पाते, उसके पहले ही बालक की मां ने हौसला दिखाते हुए सूझबूझ से तेंदुआ पर डंडे से प्रहार किया। तब तक ग्रामीणों ने भी शोर ल मचाना शुरू कर दिया था। इस कारण तेंदुआ वहां से तेजी से भाग निकला। बताया जा रहा है कि बेदमी बस्ती में तेंदुआ प्रवेश कर गया था। चारों ओर घनी आबादी का क्षेत्र है।यहां से जंगल की दूरी लगभग दो किलोमीटर है।

पहले जंगल में ही मवेशियों का शिकार तेंदुआ द्वारा किया जाता था लेकिन इस बार बस्ती में बालक पर हमले की घटना से लोग भयभीत हैं। घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से अक्सर वन्य प्राणी आबादी क्षेत्र की ओर प्रवेश कर जाते हैं।

पिछले वर्ष एक बाघ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से बाहर निकाल कर आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। दो ग्रामीणों पर हमला कर उसने मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों ने भी बाघ पर टांगी से प्राणघातक वार किया था। जख्मी हालत में बाघ को रेस्क्यू कर रायपुर ले जाया गया था। इस क्षेत्र में तेंदुआ के अलावा समय-समय पर बाघ की चहल कदमी भी होती रहती है। इन दिनों हाथियों का भी स्वच्छंद विचरण इलाके में हो रहा है। क्षेत्र के सेवाभावी युवा लवकेश गुर्जर ने बताया कि बेदमी में हुई घटना चिंताजनक है। यदि बालक की मां ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो अनहोनी हो सकती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.