लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव ने मध्य प्रदेश में बिगाड़ा भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल... अब आगे क्या होगा

Updated on 10-12-2024 12:33 PM
भोपाल : प्रदेश में रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती या कृषि सहित अन्य संकायों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की है। सरकार ने रिक्त पद चिह्नित कर भर्ती के लिए मंडल को जिम्मेदारी सौंप दी थी।मंडल ने परीक्षा का संभावित कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। आवेदन भी जमा हो गए थे, लेकिन दिसंबर तक होने वाली सभी प्रस्तावित परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई हैं। इसका पूरा शेड्यूल लोकसभा के साथ सीहोर और श्योपुर जिले में विधानसभा के उपचुनाव के कारण गड़बड़ा गया।

सरकार ने समूह-5 के लिए कुछ और पद स्वीकृत करने की जानकारी दी, जिसके कारण दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षा अब अगले साल जनवरी में कराई जाएगी।

पांच माह में छह परीक्षाएं कराईं

ईएसबी के अधिकारियों का कहना है कि लोकसभा सहित उपचुनाव होने के बावजूद भी इस साल चार प्रवेश और दो भर्ती परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। इसमें 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।


चूंकि ईएसबी सभी परीक्षाएं ऑनलाइन कराता है, इसके लिए कंप्यूटर व्यवस्था वाले परीक्षा केंद्र भी नहीं मिलने के कारण परीक्षाएं नहीं हो पाईं। इसके अलावा नीट सहित अन्य परीक्षाएं होने के कारण भी यहां की परीक्षाएं नहीं हो पाईं।


ईएसबी अपनी परीक्षाएं एजुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से ही कराना चाहता है। वर्तमान में ईएसबी की परीक्षाएं कराने के लिए कोई नियमित कंपनी का चयन नहीं किया गया है, जो ईएसबी की सभी शर्तों को पूरी करती हो।

समूह-5 के अंतर्गत भर्ती में पद बढ़ाए जाने के कारण निरस्त हुए आवेदन

बीत सप्ताह सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश निकालकर सभी विभागों में भर्ती करने के लिए पदों की संख्या मांगी है। इससे पहले ईएसबी ने 25 नवंबर को समूह-5 के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य समकक्ष पदों की सीधी भर्ती व बैकलाग व सीधी भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था।

इसके आवेदन 26 नवंबर से जमा होने थे, जो अभी तक शुरू नहीं हो सके। अब इसमें 900 से ज्यादा पद बढ़ाए जाने की तैयारी है। ऐसे में पदों की संख्या बढ़कर 1700 से ज्यादा हो जाएगी, लेकिन शासन ने उक्त पदों की स्वीकृति ही नहीं दी है।

ये भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित थीं, अब अगले साल होंगी

  • माध्यमिक शिक्षक (विषय शिक्षक, खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य) एवं प्राथमिक शिक्षक (खेलकूद, गायन, वादन, नृत्य) चयन परीक्षा-अगस्त
  • समूह-4 के अंतर्गत सहायक वर्ग-3 व अन्य समकक्ष संयुक्त भर्ती परीक्षा-सिंतबर
  • समूह-1 उप समूह-3 मेडिकल सोशल वर्कर व अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा- अक्टूबर
  • महिला बाल विकास पर्यवेक्षक परीक्षा-अक्टूबर
  • समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा-नवंबर
  • समूह-2 उप समूह-4 सहायक संपरीक्षक व अन्य समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा-नवंबर
  • सहायक उपनिरीक्षक तकनीकी एवं प्रधान आरक्षक के लिए भर्ती परीक्षा-दिसंबर
  • वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी परीक्षा -जनवरी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.