मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) तहत जिले की महिलाएं और युवा उद्यमी जुड़ेंगे लघु उद्योगों से

Updated on 31-01-2023 09:43 PM

नर्मित उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेशव्यापी बाज़ारों तक मिलेगी पहचान

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 31 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत जिले के कुल 06 चयनित गोठानों में अलग-अलग प्रकार के छोटे-छोटे उद्योगों को स्थापित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा, इसके साथ ही युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
इसी कड़ी में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने एवं गांव में ही आजीविका के संसाधन विकसित किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड खड़गंवा के दुबछोला गौठान को रीपा अंतर्गत चयनित किया गया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गौठान में मुख्य अतिथि सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत श्री गुलाब कमरो द्वारा रीपा अंतर्गत गतिविधियों की शुरुआत की गई है। 
रीपा अंतर्गत चयनित दुबछोला गौठान में विभिन्न प्रकार के उद्यमों जैसे फेब्रिकेशन, प्रोफ़ाइल शीट मेकिंग यूनिट, फ्लाई एश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक, पोल मेकिंग यूनिट, बोरी बैग एवं अगरबत्ती निर्माण इत्यादि का चयन किया गया है। उद्यमों की स्थापना हेतु आवश्यक अधोसंरचना जैसे वर्किंग शेड स्टोरेज, रोड, कार्यालय, शौचालय, प्रवेश द्वारा आदि का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगतिरत है एवं आवश्यक मशीन भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रस्तावित गतिविधियों में कुल 39 उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

तीसरे चरण में शुरू हुई इस गौठान में संचालित गतिविधियों से समूह की महिलाओं को कम समय में ही हुई 76 हजार तक की आमदनी
वर्तमान में गौठान में वर्मी खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, बाड़ी का कार्य किया जा रहा है। तीसरे चरण में शुरू हुए इस गौठान में संचालित गतिविधियों से स्वसहायता समूह की महिलाओं ने 76 हजार तक की आमदनी कमाई है। जिनमें राधे कृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी खाद उत्पादन से 20 हजार रुपए, मुर्गी पालन कार्य से 30 हजार तथा बाड़ी विकास कार्यों से 16 हजार रूपए की आय प्राप्त की है, वहीं मशरूम उत्पादन कर जय सेवा स्व सहायता समूह की महिलाओं को 10 हजार रुपए की आय हुई है।

निर्मित उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदेशव्यापी बाज़ारों तक मिलेगी पहचान
निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु क्षेत्रीय बाजार के साथ-साथ सी-मार्ट और ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की सहायता से प्रदेशव्यापी बाजार तक पहुँच बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। रीपा अंतर्गत गतिविधियों का चयन इस तरह से किया जा रहा है कि कच्चे माल की उपलब्धता एवं तैयार उत्पाद की बाजार सुगमता बनी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.