MP में 10साल में चौथी बार अगस्त में ज्यादा बारिश:महीनेभर में सामान्य से 3 इंच ज्यादा पानी गिरा; इंदौर में भोपाल से आधी बारिश

Updated on 31-08-2022 09:23 PM

मध्यप्रदेश में इस साल अबतक जमकर बारिश हुई है। जुलाई के बाद अगस्त में भी मानसून की जोरदार झड़ी लगी रही। 22 अगस्त को भोपाल और सागर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश तो कोई नहीं भूल सकता। बीते 10 साल में चौथी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में सामान्य तौर पर करीब साढ़े 12 इंच बारिश होना चाहिए थी, जबकि 17 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 4 इंच से भी ज्यादा है। वर्ष 2019 में सबसे ज्यादा 19 इंच बारिश हुई थी। इसके अलावा साल 2013 और 2020 में करीब 18 इंच पानी गिरा था। इस बार जुलाई से एक इंच ज्यादा पानी अगस्त में गिरा। जुलाई में करीब 16 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में सबसे कम बारिश साल 2017 में 7 इंच हुई थी।


4 साल से अगस्त में ज्यादा झमाझम
बीते चार साल यानी साल 2018 से अगस्त में जुलाई से ज्यादा बारिश हो रही है। हालांकि पिछले साल वर्ष 2021 के अगस्त में जुलाई की तुलना में 2 इंच कम बारिश हुई थी। 2021 में जुलाई में 13 और अगस्त में 11 इंच बारिश हुई थी। हालांकि साल 2014 से 2018 तक जुलाई में अगस्त की तुलना में काफी अधिक बारिश हुई थी। उसके बाद बाद से 2021 को छोड़कर अगस्त में जुलाई की तुलना में काफी ज्यादा पानी गिरा।

तीन दिन में 5 इंच से ज्यादा बारिश
अगस्त में 21 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक प्रदेश भर में 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसमें 22 अगस्त को तो करीब डेढ़ इंच बारिश हुई थी। इसके अलावा 14 और 15 को भी प्रदेश में जमकर पानी गिरा था। 48 घंटों के दौरान करीब 3 इंच बारिश हुई थी। अगस्त में 5 दिन में आधे से ज्यादा पानी सिर्फ 5 दिन में ही गिर गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
मप्र के सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में एक लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनकी नियुक्ति, वेतन भुगतान आदि का जिम्मा निजी एजेंसियों के पास है। अक्सर आरोप लगते हैं…
 11 March 2026
भोपाल, रंगपंचमी की रात श्यामला हिल्स के स्मार्ट सिटी रोड पर अपनी एक्टिवा से लौट रहे दो व्यापारी भाइयों से बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 55 लाख रुपए लूट लिए।…
 11 March 2026
भोपाल, होली और रंगपंचमी के उत्सव के बीच राजधानी में साहित्यिक रंग भी घुलेंगे। शहर के सोमवारा स्थित भवानी चौक में 14 मार्च शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन…
 11 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के कदम उठाएं और स्टॉक की समीक्षा करें। होटल, मॉल, बल्क एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले…
 11 March 2026
भोपाल, भोपाल के बड़ा तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। अब अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्राइबल) की फटकार से अफसर हरकत में…
 11 March 2026
भोपाल। शहर के इंदिरा गांधी महिला एवं बाल्य गैस राहत अस्पताल की डॉ. पूजा तिवारी ने गर्भवती महिला और उसके पति को यह कहकर लौटा दिया कि अस्पताल में सर्जिकल उपकरण…
 11 March 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले अतुल निहाले को सुनाई गई फांसी की सजा फिलहाल टल गई है। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने…
 11 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के लाखों रसोई गैस उपभोक्ता एक नई डिजिटल समस्या से जूझ रहे हैं।…
 11 March 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ के समक्ष सोमवार को शिशु का भ्रूण लेकर पहुंचा रीवा निवासी दयाशंकर पांडे फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसने…
Advt.