ई-पेमेंट गेटवे पर भिलाई इस्पात संयंत्र और भारतीय स्टेट बैंक रायपुर के बीच एमओयू साइन

Updated on 24-11-2023 01:01 PM

भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में, मुख्य महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा डी एन करण, और उप-महाप्रबंधक एसबीआई, रायपुर विमल किशोर ने, 23 नवंबर  को ई-पेमेंट गेटवे एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस एमओयू का उद्देश्य बीएसपी के ग्राहकों को मटेरियल लिफ्टिंग के लिए ग्राहक बही में क्रेडिट के निर्बाध प्रवाह की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत, बीएसपी अपने सिस्टम को एसबीआई के पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत करेगा, जिससे लेनदेन के निर्बाध प्रवाह में मदद मिलेगी।

बीएसपी ई-भुगतान मॉड्यूल का उपयोग करके अपने सिस्टम को स्वचालित करेगा, जिससे ग्राहक द्वारा मटेरियल लिफ्टिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इस एमओयू से बीएसपी को अपने ग्राहकों के साथ रिश्ते मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही पारदर्शिता और एक ऑनलाइन प्रणाली प्रदान करने से, संयंत्र और ग्राहकों का समय और लागत बचाने में भी मदद मिलेगी।

निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने, स्वचालन के लिए एफ एंड ए और सी एंड आईटी विभागों द्वारा किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए इसकी सराहना की। कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा ने, संगठन के लिए ई-पेमेंट गेटवे के विशेष लाभों के बारे में बताया और इस बात पर जोर दिया कि इसके उपयोग के परिणामस्वरूप ग्राहकों को किस तरह से संतुष्टि मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट्स एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक रावघाट समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक माइंस बी के गिरी तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू असित साहा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.