नरेंद्र मोदी की गारंटी है, भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे : रविशंकर

Updated on 10-11-2023 04:46 PM

रायपुर। भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ का माहौल यह स्पष्ट बता रहा है कि भूपेश बघेल की सरकार जा रही है और भाजपा की सरकार आ रही है। यह बात मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि दूसरे चरण के मतदान में भी भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस सरकार से भरोसा उठ चुका है। छत्तीसगढ़ की जनता का भूपेश बघेल से भरोसा उठ चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता बहुत ही सरल सहज स्वभाव की है और इस तरह का भ्रष्टाचार और इस तरह की नेतागिरी और इस तरह के शासन की छवि उन्हें पसंद नहीं।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि भूपेश बाबू ऐप से बहुत प्रेम करते हैं। मुझे यह नहीं मालूम था कि जब मैं आपसे दूसरी बार मिलूंगा तो महादेव एप की कहानी इतनी बड़ी हो जाएगी। महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। भूपेश बघेल झूठ क्यों बोल रहे हैं कार्रवाई करना और कार्रवाई करने का दिखावा दिखाना, यह दोनों अलग-अलग बात है। भूपेश बघेल कहते है कि महादेव एप बंद करने चिट्ठी लिखी थी वे बताएं कि कब कौन सी चिट्ठी लिखी। भूपेश बघेल ने कोई चिट्ठी नही लिखी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट लिखा है कि भूपेश बघेल ने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं भेजी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इस मामले में पूरी ईमानदारी के साथ क्या काम किया यह बताया जाए। मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में पुलिस की मिलीभगत सामने आयी है और इनके चेहरे भी बेनकाब हुए है।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा ईडी पर केन्द्र सरकार के दबाव में काम करने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के जितने करीबी ईडी की पड़ताल के बाद जेल गए है वे वहीं हैं कि नहीं? भूपेश बघेल यदि अपने सलाहकार के जरिये भाजपा को नोटिस भेज रहे है तो उसका माकूल जवाब देने भाजपा सक्षम है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं कि नहीं, संजय सिंह जेल में हैं कि नहीं, संजय सिंह उनके पार्लियामेंट्री पार्टी के नेता हैं आम आदमी पार्टी के इन लोगों का कोर्ट से बेल रिजेक्ट हुआ कि नहीं, सुप्रीम कोर्ट से हुआ कि नहीं, बंगाल में एक मंत्री जी के यहां से 70 करोड़ कैश मिला था कि नहीं, याद है कि नहीं, दूसरे जो जेल गए हैं उनके पूरा कैश मिल रहा है कि नहीं तो आप कभी सच्चाई पर बात नहीं करते। लालू प्रसाद जेल गए कि नहीं, कभी तथ्य पर बात नहीं करते हैं। भ्रष्टाचार करेंगे तो हमारे नेता नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि भ्रष्ट लोगों को नहीं छोड़ेंगे। यदि छत्तीसगढ़ में महादेव एप के मामले में डेढ़ साल से आप इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं आपने केन्द्र सरकार को पत्र क्यों नहीं लिखा।

उन्होंने कहा कि मैं देश का लगभग 8 साल तक आईटी मंत्री रहा हूं। भूपेश बाबू या तो आप महादेव एप बैन की इच्छा नहीं रखते थे या आपको एडवाइस नहीं मिली तो जो भी कहा जाए अगर 500 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन है तो क्या होगा, यह बात हम जानना चाहते हैं। उन्होंने महिलाओं पर अपराध के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं पूरे घमंडियां गठबंधन का रिकॉर्ड क्या है। नितीश बाबू ने महिलाओं को लेकर क्या बोला है, इतनी शर्मिंदगी में बोल नहीं सकता हूं और क्या कहा कि मेरी बात से ठेस लगी है तो मैं माफी मांगता हूं। यह कहने में भी उन्हें रात भर का समय लग गया। उन्होंने दबाव में खेद व्यक्त किया है।

पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय चुनाव मीडिया संयोजक एवं प्रयागराज विधायक सिध्दार्थनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता मनीष शुक्ला मौजूद रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.