सड़क निर्माण में लगी 18 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

Updated on 27-11-2023 01:33 PM

दतेवाड़ा । नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला मार्ग पर स्थित भांसी में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

दंतेवाड़ा से बैलाडीला के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही आरसी नाहर कंपनी का यह कैम्प भांसी थाना से 1 किमी दूर बंगाली कैम्प में स्थित है, जहां रात करीब 1 बजे 100 से ज्यादा नक्सली, जिनमे दर्जन भर काली वर्दीधारी सशस्त्र नक्सली भी शामिल थे, पहुंचे और मौके पर मौजूद चौकीदारों को धमकाया और निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी।

इसके बाद वहां खड़ी हाइवा, जेसीबी, पोकलेन, पेवर मशीन समेत 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। नजदीक में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में लगी कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है।

घटना की सूचना मिलने पर भांसी थाने से फोर्स पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। एएसपी रामकुमार बर्मन भी दल-बल के साथ पहुंचे।

सूचना तंत्र पर उठे सवाल

गांव के बीच हुई इस वारदात ने पुलिस के सूचना तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं, साथ ही भांसी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहें है,जिस जगह नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है ओ जगह भांसी से महज कुछ ही दूरी पर है फिर आखिर नक्सली इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए और पुलिस हांथ पर हांथ धरे बैठी रह गई।

सड़क और रेलवे नक्सलियों के निशाने पर

भांसी थाना क्षेत्र में नक्सली दर्जनों बार रेल को नुकशान पहुंचा चुके है,नक्सलियों के बंद को देखते हुए रेलवे ने दो दिन के लिए इस रूट पर रेल का परिचालन भी बंद कर रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.