सत्ता आने पर बाजवा पर एक्शन नहीं:पाकिस्तान के पूर्व PM बोले- उनकी साजिश से ही सरकार गिरी, पर यह मेरा निजी विवाद

Updated on 20-12-2022 05:57 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पर साजिश करके उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है। इमरान ने कहा- बाजवा ने देश पर चोरों को थोप दिया था। लेकिन उनके साथ मेरा ये विवाद व्यक्तिगत है। सत्ता में वापसी करने पर मैं बाजवा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करुंगा। इमरान ने रविवार को अपने लाहौर वाले घर में काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर एडिटर्स (CPNE) के प्रतिनिधियों से ये बातें कहीं।

इस दौरान उन्होंने बताया- नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) जनरल आसिम मुनीर ने कहा है कि वे निष्पक्ष रहेंगे। लेकिन विधानसभा भंग होने के तीन महीने के भीतर चुनाव कराना उनकी निप्षक्षता की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

बाजवा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा ही नहीं था

इमरान ने कहा- मैंने जनरल बाजवा से कहा था कि अगर हम सबसे ज्यादा करप्शन करने वाले 10-12 लोगों को पकड़ लेते हैं तो बाकी सब सही रास्ते पर आ जाएंगे। लेकिन मुझे बाद में पता चला कि जनरल बाजवा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा ही नहीं था। मैंने जनरल बाजवा को पीएम शहबाज शरीफ के 16 बिलियन रुपए के भ्रष्टाचार मामलों में शामिल होने के बारे में भी जानकारी दी थी।

पूर्व सेना प्रमुख ने भ्रष्टाचारी लोगों को दी क्लीन चिट

इमरान ने इससे पहले कहा था कि पूर्व सेना प्रमुख ने ‘नेशनल रीकॉन्सीलिएशन ऑर्डिनेंस-2’ के तहत भ्रष्टाचारियों की गैंग को क्लीन चिट दे दी थी। इसके चलते शहबाज शरीफ का बेटा और भगोड़ा सलमान शहबाज भी अब देश वापस आ गया है। सलमान शहबाज पिछले चार सालों से लंदन में निर्वासन में रह रहे थे। इमरान ने कहा- सलमान शहबाज जो मसूद चपरासी वाले मामले में भगोड़ा था। वह लौट आया है और हमें उपदेश दे रहा है। वहीं नवाज शरीफ भी वतन वापसी की योजना बना रहे हैं।

नवाज शरीफ ने भी खरीदी थी तोशाखाना से गाड़ी

इमरान ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार हुआ होता तो विरोधी पार्टियां उस बात को जरूर उठाती। लेकिन भ्रष्टाचार नहीं हुआ है इसलिए तोशाखाना मुद्दे को उछाल रही हैं। इमरान ने कहा- तोशाखान कोई म्यूजियम नहीं है। अगर मैं उन घड़ियों को नहीं खरीदता तो नीलामी के दौरान कोई और खरीद लेता। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) के सुप्रीमो नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने भी तोशाखाना से मंहगी गाड़ियां खरीदी थीं।

कोरोना ना होता तो बेहतर होती पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

इमरान ने कहा कि अगर कोरोना वायरस ना आया होता तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बेहतर होती। चीन में दो साल लॉकडाउन रहने की वजह से भी पाकिस्तान को नुकसान हुआ। देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट हो रही है, लोगों की आय कम हो रही है, ऐसे में कर्ज कैसे चुकाया जा सकता है। अगर कानून का राज नहीं होगा तो कोई देश आगे कैसे बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.