पीएमश्री के दूसरे चरण में सिर्फ 10 स्कूलों का चयन, यूडाइस कोड बना बाधा

Updated on 24-11-2023 12:58 PM
रायपुर। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत दूसरे चरण के लिए सिर्फ 10 स्कूलों का चयन किया गया है। समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों का चयन कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा दिया गया है। पीएमश्री योजना के तय मापदंड के अनुसार प्रदेश में सिर्फ 10 स्कूल ही मिले हैं।
पीएमश्री में शामिल करने के लिए पहली से 10वीं कक्षा अथवा 12वीं तक के स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन यूडाइस के स्कूल प्रदेश में कम हैं। जो हैं भी वे पहले से राज्य सरकार की तरफ से संचालित स्वामी आत्मानंद योजना में शामिल कर लिए गए हैं।

211 स्कूलों का चयन किया गया था।

पीएमश्री योजना के तहत प्रथम चरण में प्रदेश के 211 स्कूलों का चयन किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा 193 प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में शिक्षा सत्र 2023-24 से ही विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने चुनिंदा 228 स्कूलों को पीएमश्री योजना में शामिल करने के लिए दावेदारी की थी, मगर इनमें 17 स्कूलों का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रति कक्षा मानक के हिसाब से यदि 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है तो करीब 50 हजार हजार विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। यहां अध्ययन-अध्यापन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पीएमश्री स्कूलों के विकास के लिए मिल चुकी है राशि

पीएमश्री स्कूलों के डेवलपमेंट के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से राशि की प्रथम किस्त मिल चुकी है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद यानी तीन दिसंबर के बाद इन स्कूलों को प्रथम किस्त जारी की जाएगी। पीएमश्री योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करके स्मार्ट और आधुनिक स्कूल में बदलना है। इसी तरह पीएमश्री स्कूल को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें सौर पैनल और एलईडी लाइट, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और संचयन पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित परंपराओं को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही यहां स्मार्ट क्लास, लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं जैसे आधुनिक संसाधन भी होंगे।

यूडाइस कोड की दिक्कत

पीएमश्री योजना में स्कूलों का चयन यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फार्मेशन सिस्टम फार एजुकेशन प्लस (यूडाइस) कोड के हिसाब से होता है। हर स्कूल का एक यूडाइस कोड होता है। राज्य में पहली से पांचवीं, छठवीं से आठवीं और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों का अलग-अलग यूडाइस कोड है। कक्षा एक से 12वीं और छठवीं से 12वीं यूडाइस के ज्यादा स्कूल नहीं होने के कारण पीएमश्री में चयनित नहीं हो पाए हैं। पीएमश्री योजना में शामिल सभी स्कूलों के नाम से पहले भी पीएमश्री लगेगा। कुछ स्कूलों में पीएमश्री लिखा जा चुका है। फिलहाल 2027 तक के लिए यह योजना लागू होगी। राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से स्कूलों को विकसित किया जा रहा है।

शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

समग्र शिक्षा विभाग पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। शिक्षकों को पीएमश्री के तहत होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों से स्कूलों में जरूरी मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। प्रथम किस्त की राशि से होने वाले कार्यों के बारे में भी बताया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.