पंकज श्रीवास्तव को बनाया स्पेशल डीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन:CM के बालाघाट दौरे के 5 दिन बाद सौंपी नई जिम्मेदारी

Updated on 09-12-2024 12:29 PM

बालाघाट नक्सल ऑपरेशन की कमान स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को सौंपी है। 1992 बैच के आईपीएस और स्पेशल डीजी एसटीएफ पंकज श्रीवास्तव के पास स्पेशल डीजी एंटी नक्सल आपरेशन के साथ एसटीएफ का चार्ज भी बना रहेगा। इसके अलावा 2021 बैच के आईपीएस और एसडीओपी बामौर जिला मुरैना आदर्श कांत शुक्ला को भी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नक्सल ऑपरेशन बालाघाट पदस्थ किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 दिसंबर को बालाघाट पहुंचे थे। उन्होंने वहां नक्सल मूवमेंट की जानकारी लेकर अफसरों के साथ बैठक भी की थी। सीएम यादव ने यहां बैठक में कहा था कि नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उन्होंने नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाते हुए मुखबिर व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि 36वीं बटालियन, हॉक फोर्स सहित सभी स्पेशल फोर्स एक्टिव होकर जिम्मेदारी से कार्य करें।

यहां हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को बालाघाट में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर जन-प्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने आईजी संजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नागेंद्र कुमार द्वारा जिले में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन के उद्देश्य से तैयार की गई योजना के प्रेजेंटेशन का अवलोकन भी किया था।

बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, विधायक मधु भगत, विधायक विक्की पटेल, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.