पुलिसकर्मी भीम सिंह यादव व ड्राइवर आसिम दास 7 तक ईडी रिमांड पर

Updated on 04-11-2023 02:16 PM

रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में शुक्रवार को ईडी की टीम ने सुपेला पुलिस थाने में पदस्थ हेडकांस्टेबल भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर आसिम दास बंगाली को गिरफ्तार कर देर शाम को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया।

ईडी की ओर से दोनों से पूछताछ करने रिमांड की मांग की गई। न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को 10 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक होटल के सामने एक कूरियर के एसयूवी वाहन से लगभग 3.12 करोड़ रुपये जब्त किया था।ईडी को आशंका है कि यह राशि संयुक्त अरब अमीरात से चुनाव में खर्च करने के लिए भेजी गई थी।

हिरासत में लिए गए कूरियर की निशानदेही पर भिलाई में रायगढ़ के एक कारोबारी के कार ड्राइवर आसिम दास उर्फ बप्पा के हाउसिंग बोर्ड जामुल के ब्लाक-15, क्वार्टर नंबर-17 निवास पहुंची।इससे पहले आसिम फरार हो चुका था।

 टीम के अधिकारी मकान में लगे ताले को तुड़वाकर घुसे और तलाशी ली तो दीवान के नीचे और कमोड में भी छिपाकर रखे गए करीब दो करोड़ रुपये मिले। इसके बाद ईडी की टीम ने आसिम दास को गिरफ्तार कर लिया।उससे पूछताछ के बाद सुपेला पुलिस थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल भीम सिंह यादव को दबोचा गया। पहले भी भीम सिंह का नाम महादेव एप सट्टेबाजी मामले में आ चुका है और ईडी उससे पूछताछ भी कर चुकी है।

ऐसे की घेराबंदी
ईडी के सात अधिकारियों की टीम गुरूवार को अर्द्धसैनिक बल के जवानो के साथ दिल्ली पासिंग तीन गाड़ियों से रायपुर पहुंची।इस टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी।दोपहर एक बजे कूरियर कर्मी नकदी 3.12 करोड़ रूपये के साथ हिरासत में लेने के बाद टीम भिलाई रवाना हुई।बताया जाता है कि दोपहर लगभग तीन बजे कुछ युवक बोरों में कुछ लेकर आसिम के घर पहुंचे थे। बोरे छोड़कर वे चले गए थे।

दो करोड़ से अधिक की रकम जब्त
ईडी की टीम आसिम के घर में छापा मारकर वहां से नकदी दो करोड़ से अधिक की रकम जब्त की। देर रात टीम ने छानबीन करने के बाद आसिम को दबोचा। आसिम पूर्व में भिलाई की पार्षद और मेयर इन कौंसिल (एमआइसी) प्रभारी रीता गेरा का ड्राइवर रह चुका है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई रकम महादेव सट्टा एप के संचालकों ने हवाला के जरिए यहां भेजी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.