ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में छापा, पेंट्रीकार में मिले चार गैस सिलेंडर जब्त, मैनेजर पर मामला दर्ज

Updated on 22-11-2023 01:03 PM

रायपुर।  अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ट्रेनों के पेंट्रीकार में जांच जारी है। मंगलवार को रेलवे वाणिज्य विभाग की टीम ने ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में दबिश देकर पेंट्रीकार का जायजा लिया। इस दौरान चार गैस सिलिंडर व चार चूल्हा जब्त किए गए। इस मामले में पेंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पकाना प्रतिबंधित है। इसलिए संचालक इसमें गैस सिलिंडर, चूल्हा य अन्य कोई ज्वलनशील वस्तु नहीं रख सकता। यह नियमों का उल्लंघन है। हालांकि प्रतिबंध के बाद भी आदेश का पालन नहीं हो रहा है और पेंट्रीकार में चोरी-छिपे गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह ट्रेनों में आग लगने की सबसे बड़ी वजह है। आग लगने की यह घटना मानव जीवन एवं रेल संपदा के लिए सबसे गंभीर क्षति में एक है।

बता दें कि यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से ज्वलनशील वस्तुएं लेकर सफर नहीं करने की अपील की जा रही है। इस अभियान के तहत वाणिज्य विभाग पेंट्रीकार की जांच कर रहा है। इसी के तहत वाणिज्य विभाग की टीम ने 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में जांच की। पेंट्रीकार के पैनल के अंदर में चार सिलिंडर के अलावा चार गैस चूल्हे जब्त किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.